सपना चौधरी का खुलासा- टीवी और फिल्मों में करना पड़ा भेदभाव का सामना, रिवीलिंग कपड़े नहीं पहने तो नहीं मिले रोल
मुंबई, 4 अगस्त: हरियाणा की स्टेज डांसर सपना चौधरी टीवी का भी एक जाना पहचाना नाम हैं। बिग बॉस-11 में का भी वो हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी लगातार किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बाते की हैं। उन्होंने कहा है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में उनको काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा। अंग्रेजी ना बोल पाने और बदन दिखाई कपड़े ना पहनने की वजह से भी कई रोल नहीं मिले।

मुझे इस इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं
सपना चौधरी ने टीओआई को दिए इंटरव्यू में कहा, मुझे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं। मैं हरियाणा से हूं और हिंदी फिल्म और टीवी शो में एक्टिंग करना चाहती हूं लेकिन मुझे अपना टैलेंट को दिखाने का मौका नहीं मिला है। मैं स्किन रिवीलिंग कपड़े नहीं पहनती हूं और अच्छी इंग्लिश नहीं बोल सकती, इसके अलावा, मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। इस सबके चलते मुझे भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video

डिजाइनर ने कपड़े देने से मना कर दिया
सपना चौधरी ने कहा कि उनके साथ तो ये तक हुआ है कि डिजाइनर ने कपड़े देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, मुंबई में लोग आपसे तभी बात करेंगे जब उन्हें आपसे कुछ काम होगा। इंडस्ट्री ऐसे लोगों से भरी पड़ी है जो लगातार आपको जज करते हैं। कई बार ऐसे हुआ है कि जो मैं हूं इस वजह से डिजाइनर्स ने मुझे ड्रेस देने से मना कर दिया। मुझे भी नहीं पता कि मैं इतने लंबे समय तक कैसे सर्वाइव कर पाई हूं।

बिग बॉस से भी ज्यादा कुछ नहीं बदला
सपना का कहना है कि वो एक्ट्रेस बनना चाहती हैं और रोल हासिल करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन डांस पहला प्यार है। मैं आज जो कुछ भी हूं अपने डांस शोज की वजह से हूं. डांस मेरा पहला प्यार है और रहेगा। बिग बॉस को लेकर उन्होंने कहा, मैं बिग बॉस 11 का हिस्सा थीं लेकिन इस शो के बाद भी कुछ खास नहीं बदला। ऐसा कहते हैं कि शो करने के बाद कंटेस्टेंट बड़ी हस्ती बन जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। ये शो कुल मिलाकर मेरे बहुत काम नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications