दलजीत कौर ने मिटा दी दूसरे पति की आखिरी याद, निखिल पटेल की 'बेवफाई' को ऐसे किया मॉडिफाई
Dalljiet Kaur Tattoo: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी परेशान चल रही हैं। एक्ट्रेस की शादी दो बार टूट चुकी है और अब वो इस दर्द से खुद को बाहर लाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
दलजीत कौर ने दूसरे पति पर लगाया था धोखा देने का आरोप
आपको बता दें कि दलजीत कौर को उनके दूसरे पति ने धोखा दिया है जिसके बाद से एक्ट्रेस बुरी तरह से टूट गई हैं। फिलहाल वह अपने बेटे के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। काफी समय तक दूसरे पति निखिल पटेल पर आरोप लगाने और उनके खिलाफ कानूनी एक्शन लेने के बाद अब फाइनली दलजीत ने एक नई जिंदगी शुरू करने का फैसला कर लिया है।

दलजीत कौर ने निखिल के साथ मैच कर बनवाया था टैटू
इसी कड़ी में दलजीत कौर ने दूसरे पति निखिल पटेल से जुड़ी एक याद को हमेशा-हमेशा के लिए मिटा दिया है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि उन्होंने और निखिल ने पैर पर मैचिंग टैटू बनवाया था। इस पर एक क्लैप बोर्ड बना हुआ था और उसके ऊपर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था और फिर उसमें 'टेक 2' भी दिख रहा था।
दलजीत ने टैटू में करवाए कई बदलाव
जानकारी के अनुसार टैटू में एक तारीख '07/09/22' भी लिखा था। ये 'टेक 2' दलजीत के लिए वो चांस था जो उन्होंने 9 साल के बाद खुद को दिया था। ये चांस था किसी को पति कहने का और अपने बेटे को ये महसूस करवाने का कि पिता का होना कैसा लगता है। विश्वास, लॉयल्टी, प्यार, इज्जत और कमिटमेंट से भरोसा टूटने के बाद अब एक्ट्रेस ने अपना टैटू मॉडिफाई करवा लिया है।
'टेक 2' को बदलकर दिया खास मैसेज
दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को बताया है कि इस टैटू में उन्होंने क्या बदलाव करवाए हैं। दलजीत ने पहले ही लोगों को बता दिया था कि वो इसे और बेहतर और क्रिएटिव बनाएंगी। इस टैटू में सबसे पहला बदलाव तो यही दिख रहा है कि उन्होंने 'टेक 2' को मिटाकर टेक इंफिनिटी में बदल दिया है।
टैटू में एक कैमरा बनवाया है
'टेक इंफिनिटी' के ऊपर एक सीढ़ी बनवाई गई है और वो डेट भी दलजीत ने हाईड करवा दी है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अब ये टैटू अपने बेटे को डेडिकेट कर दिया है। टैटू में क्लैप बोर्ड के नीचे अब उन्होंने एक कैमरा बनवाया है।
नए टैटू में मां-बेटे की जोड़ी
इस टैटू में सबसे स्पेशल चीज है मां-बेटे की वो जोड़ी जो एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे सुनसान रास्तों में जेडन का हाथ थामे उनकी मम्मी चल रही हैं। दलजीत ने अपने टैटू में कैमरा भी बनवाया है जो उनकी नई जर्नी को दर्शा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications