Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Salman Khan की इस एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री की खोली पोल, 'हीरोइन की नाभि पर बनाते थे फ्रूट सलाद'

Daisy Shah News: सलमान खान के साथ फिल्म कर चुकीं एक्ट्रेस डेजी शाह बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम कर रही हैं। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने कन्नड़ फिल्मों से जुड़े अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस की नाभि को लेकर बहुत ऑब्ससेशन है। उन्होंने कहा कि मैंने कन्नड़ फिल्म की शू्टिंग के दौरान कई कन्नड़ गाने देखे और मुझे समझ आया कि एक एक्टर के हर गाने में हीरोइन की नाभि जरूर नजर आती है।

डेजी शाह ने 'हॉटरफ्लाई' को दिए एक इंटरव्यू में क कन्नड़ फिल्मों को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा, 'जब मैं उस फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तो खाली समय मैं टीवी पर कन्नड़ गाने देख रही थी। मैंने कुछ नोट किया जो बहुत अजीब था। वहां एक एक्टर हैं जिनके सभी गानों में हीरोइन की नाभि पर फोकस होता है। कहीं हीरोइन की नाभि पर फ्रूट सलाद या सब्जी का सलाद बनाया जा रहा है, कभी बर्फ डाला जा रहा है और यह सब क्लोजअप शॉट्स में शूट होता है।

Daisy Shah News

Daisy Shah ने इशारों में लिया एक्टर का नाम

बता दें कि डेजी शाह से पहले भी कई एक्ट्रेस ने साउथ की फिल्मों में महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाने पर आपत्ति जताई है। कुछ समय पहले मालविका मोहनन ने भी कहा था कि साउथ की इंडस्ट्री में नाभि को लेकर इतना जुनून है और यह मेरे लिए हैरान करने वाली बात थी। मैं मुंबई में पली-बढ़ी और मैंने यहां कभी इस तरह का ऑब्सेशन नहीं देखा था। डेजी शाह ने एक्टर का नाम नहीं लगाया, लेकिन यूजर्स का कहना है कि वह एक्टर और फिल्ममेकर रविचंद्रन के बारे में बात कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Zareen Khan: पवन सिंह-जरीन खान हुए रोमांटिक, देखें भोजपुरी गाने 'प्यार में हैं हम' की पहली झलक

एक यूजर ने इस पर लिखा कि यह हमारे एक्टर रविचंद्रन हैं। बता दें कि उनकी कई फिल्मों में गाने में एक्ट्रेस की नाभि पर पानी डालते, बर्फ डालते और सलाद, फ्रूट्स वगैरह रखे देखा गया है। एक्ट्रेस समांथा भी कह चुकी हैं कि फिल्मों में आज भी एक्ट्रेस के लिए स्क्रीन स्पेस कम होता है और बहुत सी फिल्मों में वह सिर्फ ग्लैमर के लिए होती हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: किन विवादों से सुर्खियों में आए सलमान खान के शो के कंटेस्टेंट्स, जानिए काला चिट्ठा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+