Bigg Boss 19: किन विवादों से सुर्खियों में आए सलमान खान के शो के कंटेस्टेंट्स, जानिए काला चिट्ठा
Bigg Boss 19 Contestants List 2025: रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वां सीजन की शुरुआत 24 अगस्त से होने जा रही है। इस बार शो का फॉर्मेट पूरी तरह से अलग है। सलमान ही होस्ट कर रहे हैं। शो डेमोक्रेसी पर आधारित होगा। इसके ग्रैंड प्रीमियर में भी एक से एक नाम जुड़ने की संभावना है।
इस शो से जुड़ने वालों के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन उनकी क्या खासियत है और वो क्यों जाने जाते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।

'बिग बॉस 19' के संभावित कंटेस्टेंट के बारे में कुछ खास बातें:
अमाल मलिक: संगीत की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम है। अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक अभिनेता और संगीतकार रहे हैं। वहीं चाचा अनु मलिक एक सफल संगीतकार हैं। उनके छोटे भाई अरमान मलिक भी बॉलीवुड के एक लोकप्रिय गायक हैं। अमाल हाल ही में अपने मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक विवादों के कारण चर्चा में रहे हैं।
ज़ीशान कादरी: एक अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में ज़ीशान कादरी की पहचान बनाई है। वह अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के लेखक हैं। धनबाद के वासेपुर में पले-बढ़े ज़ीशान ने फिल्म के दूसरे भाग में 'डेफिनिट' का किरदार निभाया था। वह शाहिद कपूर अभिनीत 'ब्लडी डैडी', 'वो भी दिन थे', 'होटल मिलान' और 'रिवॉल्वर रानी' जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। ज़ीशान पर एक निर्माता से धोखाधड़ी का आरोप भी लग चुका है।
गौरव खन्ना: लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाने वाले गौरव उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैं। अभिनेता बनने से पहले वह एक आईटी फर्म में मैनेजर थे। उन्होंने 2004 में टीवी विज्ञापनों में काम करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। गौरव 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ 2005' के विजेता भी रहे हैं।
अभिषेक बजाज: अभिषेक ने टीवी और बड़े पर्दे दोनों पर काम किया है। दिल्ली के रहने वाले अभिषेक ने मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। 2011 में उन्होंने सोनी टीवी के शो 'परवरिश - कुछ खट्टी, कुछ मीठी' से अभिनय की शुरुआत की। 'दिल देके देखो', 'जिंदगी क्रॉसरोड्स' और 'जुबली टॉकीज' उनके प्रमुख टीवी शो हैं। बड़े पर्दे पर उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'द कॉइन', 'चंडीगढ़ करे आशिकी' और 'बबली बाउंसर' जैसी फिल्मों में काम किया है।
मृदुल तिवारी: उत्तर प्रदेश के इटावा के 24 वर्षीय मृदुल तिवारी एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं। वह अपने कॉमेडी चैनल 'द मृदुल' के लिए जाने जाते हैं, जहां वह भारतीय जीवन से जुड़े मनोरंजक वीडियो बनाते हैं। उनके चैनल के 19 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनके हर वीडियो पर 7 मिलियन से अधिक व्यूज आते हैं। उनका नाम एक हिट एंड रन मामले में भी सामने आया था, जिसने उन्हें काफी सुर्खियों में ला दिया था। इस वजह से भी उन्हें बिग बॉस में लाया जा रहा है।
नेहल चुडासमा: मुंबई की 28 वर्षीय नेहल कई सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। वह 'मिस दीवा यूनिवर्स 2018' की विजेता रही हैं और 'फेमिना मिस गुजरात' की शीर्ष तीन प्रतिभागियों में शामिल थीं। उन्होंने 2018 में थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 'मिस यूनिवर्स' प्रतियोगिता में भाग लिया था, लेकिन शीर्ष 20 में जगह नहीं बना पाई थीं। नेहल एक मॉडल और फिटनेस कंसल्टेंट के रूप में पहचानी जाती हैं।
बशीर अली: अभिनेता होने के साथ-साथ बशीर 'एमटीवी रोडीज', 'स्प्लिट्सविला 10' और 'एस ऑफ स्पेस 2' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें रियलिटी शो का अच्छा अनुभव है, और वह 'स्प्लिट्सविला 10' के विजेता भी रहे हैं। बशीर रियलिटी शो में अपने गुस्से के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं।
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर: आवेज दरबार प्रसिद्ध संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। अभिनेत्री गौहर खान उनकी भाभी हैं। आवेज एक अभिनेता, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में जाने जाते हैं। वहीं, नगमा मिराजकर एक फैशन इन्फ्लुएंसर हैं और उन्होंने 2024 में 'ब्यूटी क्रिएटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड जीता था। आवेज और नगमा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, हालांकि हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई हैं।
अशनूर कौर: 21 वर्षीय अशनूर ने बाल कलाकार के रूप में टीवी पर अपना करियर शुरू किया था। वह कई लोकप्रिय धारावाहिकों और संगीत वीडियो का हिस्सा रही हैं। बड़े पर्दे पर उन्होंने राजकुमार हिरानी की 'संजू' और अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' में काम किया है। अब तक उनकी छवि काफी साफ-सुथरी रही है।
तान्या मित्तल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आने वाली तान्या एक प्रसिद्ध उद्यमी, टेड स्पीकर और लेखिका हैं। उन्होंने 2018 में 'मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स' का खिताब जीता था। इसके अलावा, वह सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय रूप से काम करती हैं। उन्होंने एक गांव गोद लिया है, जहां वह महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करती हैं। फरवरी में हुए पहलगाम हमले पर अपने बयान को लेकर वह विवादों में घिर चुकी हैं, जिस पर मध्य प्रदेश सरकार को स्पष्टीकरण देना पड़ा था। कुंभ हादसे पर भी उनके बयान से विवाद खड़ा हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications