Dabangg 3: 'मुझे कुत्तों की तरह बाहर फेंका', कौन है सलमान पर गंभीर आरोप लगाने वाली हेमा शर्मा?
Salman Khan and Hema Sharma: बॉलीवुड के मिस्टर 'दबंग' यानी कि सलमान खान का विवादों से चोली-दामन का साथ है। एक बार फिर से हिंदी सिनेमा के 'भाईजान' गलत कारणों की वजह से चर्चा में है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सलमान खान और उनके सुरक्षा कर्मियों पर उनकी बेइज्जती करने का गंभीर आरोप लगा रही है।

ये लड़की कोई और नहीं बल्कि सलमान की ही फिल्म 'दबंग 3' में ही काम कर चुकी अभिनेत्री और इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर हेमा शर्मा हैं। जिनका एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है।
'आपने ऐसी बेइज्जती की जिसे नहीं भूल सकती'
जिसमें वो बुरी तरह से रो रही हैं और बिलखते हुए कह रही हैं कि 'सलमान खान आप सुपरस्टार हैं इसलिए आपसे लोग मिलना चाहते हैं और सभी आपके साथ फिल्म करना चाहते हैं लेकिन आपने ऐसी बेइज्जती की, जिसे मैं कभी भी भूल नहीं सकती हूं।'
'मैंने कभी भी आपसे मिलने की नहीं सोची'
उन्होंने आगे कहा कि 'एक तरफ आप कहते हैं कि लड़की की इज्जत करो, आप जैसा बर्ताव करते हो उसी से समझ में आ जाता है कि आप महिलाओं की कितनी इज्जत करते हो, मैंने कसम खा ली थी की मैं कभी ये मन में नहीं लाऊंगी कि मुझे सलमान खान से मिलना है, साल 2019 के बाद से मैंने कभी भी आपसे मिलने की नहीं सोची।'
'मुझे कुत्तों की तरह बाहर फेंका'
हेमा शर्मा ने आगे कहा कि 'फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग के दौरान मैं सलमान खान से मिलने सेट पर गई थी। वहां पहले तो सुरक्षा कर्मियों ने मुझे मिलने नहीं दिया और उसके बाद उन्होंने मुझे वहां से कुत्तों की तरह बाहर निकाला था।' हेमा का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई।
'ये सलमान खान का असली चेहरा है....'
कुछ लोगों ने तो हेमा शर्मा के ही खिलाफ मोर्चा खोला दिया तो कुछ लोग सलमान खान के विरोध में बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'ये सलमान खान का असली चेहरा है, तुम लोग इस लड़की को बुरा-भला कह रहे हो, वो सलमान जिसे सारी लड़कियां छोड़कर चली गईं। उसने शादी नहीं की, एक दिन तो वो भी बूढ़ा होगा। इस लड़की को बुरा मत बोलो, ये लड़की सच बोलना चाहती है तो प्लीज सुन लो।'
कौन है हेमा शर्मा?
सोशल मीडिया लवर्स के लिए हेमा शर्मा अंजाना चेहरा नहीं हैं। उनके डांस के वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। वो पार्टी-फंक्शन और शादियों में डांस प्रस्तुति देती हैं। हाल ही में आई रणदीप हु्ड्डा स्टारर वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी वो एक छोटे से रोल में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हे 'वायरल भाभी' के नाम से जानते हैं। वो खुद कई बार इस टाइटल के लिए दिल से खुशी जता चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications