'क्रिमिनल जस्टिस 3' की एक्ट्रेस Swastika Mukherjee का लीक हुआ था फेक MMS, रिश्तेदारों से सुनने पड़े ताने

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी का फेक एमएमएस लीक हुआ था। जिसकी वजह उन्हें रिश्तेदारों के ताने सुनने पड़े।

Swastika Mukherjee Fake MMS Leak: सुपरहिट एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने बंगाली फिल्मों के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। वह अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। 'पताल लोक' और 'क्रिमिनल जस्टिस 2' जैसी सीरीज में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों पर राज किया है। अब वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'कला' में दिखाई देंगी। जिसका एक्ट्रेस जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बातें शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक एमएमएस क्लिप लीक होने की वजह से उनके जीवन में तूफान आ गया था।

जब स्वास्तिका मुखर्जी लीक हुआ था फेक MMS

जब स्वास्तिका मुखर्जी लीक हुआ था फेक MMS

सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने लीक एमएमएस के बारे में बताया कि कैसे इस घटना की वजह से उनके करियर में बड़ा तूफान आया। इतना ही नहीं उनके माता-पिता ने भी एक्ट्रेस पर भरोसा करने के बजाय उस एमएमएस को सच मान लिया था। इस एमएमएस की वजह से उन्हें फिल्मी करियर की शुरूआत में कई बड़े विवादों से गुजरना पड़ा।

'मुझे आज भी याद है कि मैंने...'

'मुझे आज भी याद है कि मैंने...'

स्वास्तिका मुखर्जी ने कहा कि, 'मुझे आज भी याद है कि मैंने एक फिल्म की थी 'टेक वन'। ये फिल्म हीरोइन की जिंदगी से जुड़ी थी। उस फिल्म की कहानी एमएमएस कांड पर आधारित थी जिसमें किरदार को काम मिलना बंद हो जाता है। जिससे वह ड्रग्स का शिकार हो जाती है और इस दलदल में फंसती जाती है। लेकिन इस फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन को मेरा एमएमएस बता कर इंटरनेट पर वायरल किया गया जिससे बेमतलब का विवाद खड़ा हुआ'।

रिश्तेदारों के मिलते थे ताने

रिश्तेदारों के मिलते थे ताने

स्वास्तिका मुखर्जी ने आगे बताया कि इससे उनके परिवार में क्या प्रभाव पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'इस एमएमएस के लीक होने से मेरे परिवार वालों को भी गलतफहमी हो गई थी। उस वक्त लगातार मेरे माता-पिता को रिश्तेदारों के फोन कॉल आने लगे थे और कह रहे थे कि आपकी बेटी सुबह से शराब के नशे में धुत रहती हैं और आप उसकी देखभाल तक नहीं करते'।

मां हुईं थी सबसे ज्यादा नाराज

मां हुईं थी सबसे ज्यादा नाराज

स्वास्तिका मुखर्जी ने कहा कि, रिश्तेदारों के इन तानों से माता-पिता काफी परेशान हो गए थे और खासतौर से मेरी मां। वो ये सब सुनकर मुझसे काफी नाराज हो गई थीं। उन्होंने कहा कि तुम इस तरह की फिल्में मत किया करो। तुम्हें तो बच्चों और फैमिली वाली फिल्में करनी चाहिए। तुम्हें ऐसी शराबियों की भूमिकाएं क्यों करनी पड़ती हैं?' बता दें कि, एमएमएस लीक होने की वजह से एक्ट्रेस का करियर खत्म होने की कगार में था।

स्वास्तिका का वर्कफ्रंट

स्वास्तिका का वर्कफ्रंट

स्वास्तिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही नेटफ्लिक्स की नई फिल्म काला में दिखाई देंगी। खास बात है कि इस फिल्म में दिवगंत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी डेब्यू करेंगे। अन्विता दत्त के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+