Crew BO Day 9: वीकेंड पर 'क्रू' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनियाभर में बजा डंका, मारी 100 Cr क्लब में एंट्री

Crew Box Office Collection Day 9: करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की फिल्म क्रू बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रिलीज के पहले हफ्ते इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब दूसरे हफ्ते भी ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म फैंस को एंटरटेन कर रही है। जिसका अंदाजा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जा सकता है।

फिल्म क्रू में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की एक्टिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की थी। इसी के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते 51.39 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं सातवें दिन फिल्म की कमाई 3 करोड़ और 8वें दिन 3.75 करोड़ हुई। वहीं अब 9वें दिन का भी कलेक्शन सामने आ चुका है।

Crew

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म क्रू ने 9वें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब तक फिल्म ने कुल 56.64 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं दुनियाभर में भी फिल्म क्रू धमाल मचा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने वर्लडवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए नंबरों के साथ क्रू का पोस्टर शेयर किया। इस पर लिखा है, ''100 करोड़ + 104.08 करोड़ दिन 9 संचयी दुनिया भर में जीबीओसी।' तब्बू और करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया है।

इन आंकड़ों के मुताबिक, मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म करोड़ों का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म की प्रोड्यूस एकता कपूर ने किया है। इसका डायरेक्शन राजेश ए कृष्णन ने किया है। वहीं तब्बू, करीना कपूर और कृति सैनन के अलावा दिलजीत दोसांझ, राजेश शर्मा, सास्वत चटर्जी, कपिल शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आए। देखना होगा कि तीसरे हफ्ते फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+