Coolie Net Worth: अमिताभ बच्चन और रजनीकांत में कौन सा 'कुली' सबसे अमीर? बंगले-कारें किसके पास ज्यादा?

Coolie 2025, Rajinikanth Vs Amitabh Bachchan Net Worth: इंडियंस के दिलों पर राज करने वाले दो दिग्गज - एक की शैली तमिल सिनेमाई 'थलाइवा' रजनीकांत, और दूसरी की शख्सियत बॉलीवुड के 'शाहंशाह' अमिताभ बच्चन। इस बार फिर सुर्खिंयों में छाए हैं। वजह है- अगस्त 2025 में रिलीज होने वाली फिल्म 'Coolie', जिसका पहला गाना 25 जून 2025 को जारी हो चुका है।

खास बात यह है कि 42 साल बाद अमिताभ की आइकॉनिक फिल्म 'Coolie' (1983) एक बार फिर पर्दे पर जलवा बिखेरने वाली है। लेकिन, इसमें एक ट्विस्ट है। फिल्म में तमिल सिनेमाई 'थलाइवा' रजनीकांत लीड रोल में नजर आएंगे। ऐसे बीच चर्चा शुरू हो चुकी है कि वर्तमान में दोनों 'कुलियों' में सबसे अमीर कौन है? किसके पास हैं ज्यादा शानदार बंगले और कारें? आइए, संपत्ति और कमाई का पूरा हिसाब देखें....

Coolie 2025 Amitabh Bachchan Rajinikanth Net Worth

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रजनीकांत की कुल संपत्ति 430-500 करोड़ रुपये (लगभग $53-55 मिलियन) है, जबकि अमिताभ बच्चन की संपत्ति 3,300-3,600 करोड़ रुपये (लगभग $410-450 मिलियन) के बीच है। यानी अमिताभ की संपत्ति रजनीकांत से 8-10 गुना अधिक है। आइए जानते हैं कमाई का पूरा खेल ...

रजनीकांत और अमिताभ में किसकी ज्यादा कमाई?

  • रजनीकांत: फिल्मों के लिए वह 125-270 करोड़ रुपये प्रति फिल्म चार्ज करते हैं। उनकी हालिया फिल्म जेलर के लिए उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ 110 करोड़ रुपये की फीस ली। हालांकि, वह ब्रांड एंडोर्समेंट से दूर रहते हैं, फिर भी उनकी कमाई प्रभावशाली है। अगर फिल्म फ्लॉप होती है, तो वह फीस वापस करने की गारंटी भी देते हैं, जो उन्हें अद्वितीय बनाता है।
  • अमिताभ बच्चन: उनकी आय के स्रोत विविध हैं। वह प्रति विज्ञापन 5-6 करोड़ रुपये, कौन बनेगा करोड़पति के प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये, और प्रति फिल्म 5-10 करोड़ रुपये कमाते हैं। 100 से अधिक ब्रांड्स के साथ उनके विज्ञापन सौदे और निरंतर आय उनकी संपत्ति को बढ़ाते हैं।

Amitabh Bachchan Rajinikanth Car Collections: रजनीकांत और अमिताभ शानदार कार कलेक्शन

  • रजनीकांत: उनके गैराज में रोल्स-रॉयस घोस्ट (6.5 करोड़), रोल्स-रॉयस फैंटम (16.5 करोड़), लेम्बोर्गिनी उरुस (3.1 करोड़), मर्सिडीज-बेंज जी-वैगन (2.55 करोड़), बेंटले लिमोसिन (6 करोड़), और क्लासिक प्रीमियर पद्मिनी व हिंदुस्तान एंबेसडर जैसी कारें हैं। उनका कलेक्शन लग्जरी और विंटेज का मिश्रण है।
  • अमिताभ बच्चन: उनकी कारों की कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें रोल्स-रॉयस फैंटम (3 करोड़), बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, रेंज रोवर वोग (3.76 करोड़), मर्सिडीज-बेंज S-क्लास, पोर्श केमैन S, और ऑडी A8L शामिल हैं। अमिताभ का कलेक्शन भी शानदार और वैरायटी से भरा है।

रियल एस्टेट की चमक

  • रजनीकांत: चेन्नई के पॉश पोज़ गार्डन्स में उनका बंगला 35 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा, उनके पास पुणे में एक संपत्ति और 20 करोड़ रुपये का वेडिंग हॉल है, जिसमें 1,000 मेहमानों की क्षमता है।
  • अमिताभ बच्चन: मुंबई में उनका प्रतिष्ठित बंगला जलसा (110 करोड़), प्रतीक्षा (40 करोड़), जनक (50 करोड़), और जुहू में 45 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अयोध्या में हाल ही में 40 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी गई है। उनके पास पवना, पुणे, और फ्रांस में 2.87 करोड़ रुपये का विला भी है। उनकी कुल रियल एस्टेट संपत्ति 200 करोड़ रुपये के करीब है।

अन्य निवेश

अमिताभ के पास 36 करोड़ रुपये के आभूषण (28.91 करोड़ का सोना, 5.30 करोड़ की चांदी), 4.4 करोड़ रुपये की पेंटिंग्स, 3.4 करोड़ रुपये की घड़ियां, और 97 करोड़ रुपये के शेयर बाजार निवेश हैं। रजनीकांत का फोकस मुख्य रूप से फिल्मों और रियल एस्टेट पर है।

Coolie 2025

2025 में सिनेमाई दौड़ में कौन आगे?

आपको बता दें कि 2025 का आधा साल लगभग बीत चुका है। लेकिन, अभी तक सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की कोई फिल्म रीलीज नहीं हुई है। हालांकि, खबरें हैं कि 'आंखें-2' इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती हैं। वहीं, तमिल के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली अगस्त 2025 में रिलीज होने वाली है, जिसका फर्स्ट सिंगल चिकितु पहले ही चर्चा में है।

Coolie 2025 Amitabh Bachchan Rajinikanth Net Worth

Who is Rajinikanth: कौन है रजनीकांत उर्फ 'थलाइवा'?

आपको बता दें कि रजनीकांत का पूरा नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उन्होंने एक बस कंडक्टर से तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार बनने तक का सफर बड़ी ही कुशलता से तय किया। उनकी फैन फॉलोइंग ऐसी है कि रजनीकांत के फैंस उन्हें ईश्वर समान पूजते हैं। उनकी फिल्मों के पोस्टरों पर दूध चढ़ाना और मंदिरों में पूजा अर्चना आम बात है।

Who is Amitabh Bachchan: कौन है अमिताभ बच्चन उर्फ 'शाहंशाह'?

बॉलीवुड की बिग-बी का पूरा नाम अमिताभ हरिवंश राय बच्चन है। कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे से सदी के महानायक बनने तक की यात्रा काफी प्रेरणादायक रही है। उनकी फैन फॉलोइंग ऐसी है कि मुंबई के 'जलसा' के बाहर हर रविवार की भीड़ गवाह है।

Amitabh Bachchan Rajinikanth Films: पर्दे पर कब-कब साथ नजर आए अमिताभ और रजनीकांत?

  • Andhaa Kanoon (1983): अमिताभ बच्चन स्पेशल अपीयरेंस में थे, रजनीकांत मुख्य भूमिका में।
  • Geraftaar (1984): दोनों ने बराबरी की भूमिकाएं निभाईं, कमल हासन भी थे।
  • Hum (1991): रजनीकांत ने अमिताभ के छोटे भाई की भूमिका निभाई थी।
  • Thalaivar 170 - Official Title Vettaiyan (2024): दोनों एक बार फिर साथ नजर आए।

(सोर्स- cnblogs, CA Knowledge)

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: मुंबई से अयोध्या तक फैली हैं अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टीज, जानें कहां खरीदा कितने का प्लॉट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+