Amitabh Bachchan: मुंबई से अयोध्या तक फैली हैं अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टीज, जानें कहां खरीदा कितने का प्लॉट
Amitabh Bachchan Property: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी प्रॉपर्टीज और इंवेस्टमेंट को लेकर भी खबरों में छाए रहते हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम ही नहीं हैं बल्कि वह एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीते हैं।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में सक्सेसफुल बनने के लिए अमिताभ बच्चन ने कड़ी मेहनत की है। एक समय तो ऐसा भी आया था जब बिग बी आर्थिक परेशानियों से गुजरने लगे थे। लेकिन उन्होंने खुद को फिर से खड़ा किया और अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में हैं कई बंगले
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में ही कई बंगले हैं। बिग बी ने कई घर तो किराए पर दे रखे हैं। इसके अलावा उनके ऑफिस स्पेसेस की कीमत भी करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन ने पिछले साल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रॉपर्टी खरीदी थी जिसे लेकर खूब चर्चा हुई थी।
बिग बी ने अयोध्या में खरीदी एक नई प्रॉपर्टी
अब फिर से खबर है कि अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में एक और नई प्रॉपर्टी खरीद ली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुातबिक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अयोध्या में 25,000 स्क्वायर फीट का एक प्लॉट खरीदा है। इस प्लॉट की कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
रियल एस्टेट में अमिताभ बच्चन का इंवेस्टमेंट
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अयोध्या की ये जमीन कथित तौर पर सरयू नाम के एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट की है। अमिताभ बच्चन ने पहले इसमें इंवेस्ट किया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर आनंद पंडित की एक रियल एस्टेट फर्म में 10 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया था।
-वहीं अयोध्या की बात करें तो अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 5,372 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसकी कीमत 4.54 करोड़ रुपए बताई जा रही थी। इसके अलावा उन्होंने सरयू प्रोजेक्ट में 14.5 करोड़ रुपए इंवेस्ट किए थे और 54,000 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था।
बिग बी ने बेटे के साथ मिलकर खरीदे 10 फ्लैट्स
कहा जा रहा था कि अमिताभ बच्चन अयोध्या में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में एक मेमोरियल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने रियल स्टेट में बहुत सारा पैसा इंवेस्ट कर रखा है। कुछ समय पहले उन्होंने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर मुंबई में 10 अपार्टमेंट खरीदे थे, जिसकी कीमत 25 करोड़ बताई जा रही थी।
अमिताभ बच्चन की 3600 करोड़ रुपए की संपत्ति
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 3600 करोड़ रुपए से ज्यादा है। बिग बी आज एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। वहीं टीवी के फेमस क्विज रिएलिटी शो कैन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड के लिए ढाई करोड़ रुपए की फीस लेते हैं।
मुंबई में अमिताभ बच्चन के पास हैं 5 बंगले
-मुंबई के जुहू इलाके में अमिताभ बच्चन के पास 5 बंगले हैं लेकिन पांच बंगले होने के बावजूद बच्चन परिवार एक साथ रहना पसंद करता है। यही वजह है कि मुंबई के साथ देश-विदेश में कई प्रॉपर्टीज होते हुए भी अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके के 'जलसा' बंगले में रहते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'जलसा' के अलावा जुहू-विले पार्ले विकास योजना (जेवीपीडी स्कीम) की 4 बड़ी प्रॉपर्टीज बच्चन परिवार के नाम ही हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने उनका दूसरा मशहूर बंगला 'प्रतीक्षा' बेटी श्वेता नंदा को गिफ्ट कर दिया है।
-'जलसा' और 'प्रतीक्षा' के साथ-साथ जुहू के जनक, वत्स और एक दूसरा बड़ा बंगला अमिताभ बच्चन का ही है। 'जनक' बंगले का इस्तेमाल बतौर ऑफिस के रूप में किया जाता है। वहीं 'वत्स' बंगला एक बैंक को लीज पर दिया गया है। अमिताभ बच्चन की इस प्रॉपर्टी के अलावा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने बांद्रा के बीकेसी में बतौर इन्वेस्टमेंट एक आलीशान फ्लैट भी खरीदा है जिसे उन्होंने किराए पर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications