ऐश्वर्या राय और आराध्या का कॉन्टेंट क्रिएटर ने उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास
Aishwarya Rai Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिषेक बच्चन की बजाय एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ हर जगह नजर आती हैं। ऐसे में एक कॉन्टेंट क्रिएटर ने उनका मजाक उड़ाया।
ऐश्वर्या राय जिस किसी भी इवेंट में जाती हैं उनके साथ साय की तरह बेटी आराध्या बच्चन हर वक्त रहती हैं। इस वजह से एक्ट्रेस कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं। इस बीच एक कॉन्टेंट क्रिएटर जिसका नाम सिदरा हफीज है, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मां-बेटी का मजाक उड़ाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सिदरा हफीज ने ऐश्वर्या और आराध्या के बॉन्ड का मजाक उड़ाया। वीडियो में वह बिल्कुल ऐश्वर्या की तरह तैयार होती हैं और हर बार की तरह ब्लैक आउटफिट पहनती हैं। वीडियो में वह उसी तरह लिपस्टिक लगाती है जैसे ऐश्वर्या लगाती हैं। इसके अलावा जिस तरह ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी हर वक्त रहती हैं वैसे की वीडियो में उसकी नकल की गई।
हालांकि ये वीडियो ऐश्वर्या राय के फैंस को पसंद नहीं आई और कॉन्टेंट क्रिएटर को खरी खोटी सुना दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अब छपरी भी क्वीन का मजाक उड़ाएंगे।' एक ने लिखा, 'हे भगवान तथाकथित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस वर्ल्ड का मजाक उड़ा रहा है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'एक मां होकर भी किसी दूसरी मां का मजाक उड़ा रही है।'
बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में है। खासतौर से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से दोनों को एकसाथ स्पॉट नहीं किया गया। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं वह अपनी बेटी आराध्या के साथ ही दिखती हैं। हाल ही में उन्होंने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी थी।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications