कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नाडीज को दिया स्पेशल क्रिसमस गिफ्ट, लेटर हुआ वायरल
Conman Sukesh Chandrashekhar: तिहाड़ जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर बीच-बीच कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे वो खबरों में आ जाते हैं। अब हाल ही में सुकेश ने एक बार फिर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक पत्र लिखा है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पत्र में सुकेश ने खुद को जैकलीन का सांता क्लॉज बताया है।
वहीं, सुकेश ने दावा किया है कि उसने क्रिसमस पर जैकलीन को फ्रांस में एक अंगूर का बाग गिफ्ट किया है। सुकेश ठगी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं से वो ऐसे लेटर जैकलीन को लिखता रहता है। नया लेटर सामने आने के बाद एक बार सुकेश और जैकलीन चर्चा में आ गए हैं।

सुकेश ने जो पत्र लिखा है वो दिल्ली की मंडोली जेल से लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा, बेबी गर्ल, मेरी क्रिसमस। साल का ये पसंदीदा दिन है और ये त्योहार हमारा पसंदीदा है। लेकिन हम आज भी साथ नहीं है। हम आत्मीय रूप से आपस में जुड़े हुए हैं। हम दोनों ने एक दूसरे के हाथों को थामा हुआ है, ये मैं महसूस कर रहा हूं। मैं दूर हूं, लेकिन तुम्हारा सैंटा बनने से कोई नहीं रोक सकता है। मेरे पास तुम्हारे लिए इस साल एक बेहद खास गिफ्ट है। बहुत ही खास तोहफा। वाइन की बॉटल की जगह, फ्रांस में एक अंगूर का बाग गिफ्ट कर रहा हूं। ये तुम्हारा सपना था।
मैं तुम्हारे प्यार में पागल हूं
सुकेश ने आगे लिखा, इस बगीचे में मैं तुम्हारे साथ टहलने के लिए बेताब हूं। पूरी दुनिया मुझे पागल भले समझ सकती है, लेकिन तुम्हारे प्यार में मैं पागल हूं। तुम मेरे बाहर आने का इंतजार करो। तब हमें पूरी दुनिया साथ देखेगी। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब सुकेश ने जैकलीन को लेटर लिखा है। ऐसे कई मौके हैं जब उन्होंने लेटर लिखकर जैकलीन को बधाई दी है। सुकेश ने दावा किया था कि वो जैकलीन को डेट कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications