रणबीर कपूर की 'रामायण' में नहीं होगा एक भी गाना, नितेश तिवारी ने इस वजह से उठाया बड़ा कदम

Ramayana Song Update: रणबीर कपूर की रामायण का टीजर आया और छाया है। इसके साथ ही फिल्म का हर जगह हल्ला मचा हुआ है। फिल्म के टीजर के आते ही इसकी हाइप भी बन गई। टीजर के CGI और VFX से लेकर म्यूजिक तक की तारीफ हो रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि फिल्म के गाने कवि डॉक्टर कुमार विश्वास लिख रहे हैं।

फिल्म रामायण के गाने म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान और हान्स जिमर बना रहे हैं। दोनों ही ऑस्कर विजेता है। बैकग्राउंड स्कोर भी इन्हीं दोनों कंपोजर का रहने वाला है। अब फिल्म के गानों को लेकर एक अपडेट आया है।

Ranbir kapoor

X (पहले ट्वीटर) पर RAMAYANA नाम के पेज से एक अपडेट शेयर की गई है। इसमें लिखा है, कंफर्म फिल्म रामायण में कोई गीत यानी गाना नहीं होगा। इसमें केवल भजन और श्लोक होंगे जो कहानी के प्रवाह के साथ खूबसूरती से मिश्रित होंगे। गाने संगीत अधिकार के उद्देश्य से बनाए गए हैं, लेकिन वे फिल्म के बीच में बाधा नहीं डालेंगे। ये पेज रामायण फिल्म से जुड़े अपडेट्स देता रहता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में वनइंडिया हिंदी भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

बता दें, म्यूजिक और बैक ग्राउंड म्यूजिक, जिसे हान्स ज़िमर और एआर रहमान ने तैयार किया है। आपने गौर किया होगा कि टीजर शुरू होने के पहले मेकर्स हेडफोन लगाने के लिए जोर देते हैं। इसकी खास वजह म्यूजिक ही है। हान्स ज़िमर और एआर रहमान के परिचय के साथ भी ऑस्कर फैक्टर जुड़ा हुआ है। जी, ये दोनों भी ऑस्कर अवॉर्ड म्यूजिक के लिए जीत चुके हैं। हान्स जिमर को म्यूजिक इंडस्ट्री में 43 साल बीत चुके हैं। मिशन इम्पॉसिबल, ग्लैडिएटर, द लॉयन किंग, इंसेप्शन, ड्यून, द लास्ट समुराई और किंग ऑर्थर जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं। ए आर रहमान ने रंगीला, कभी ना कभी, दिल से, ताल, जुबैदा, स्लम डॉग मिलेनियर और स्वदेश जैसी फिल्मों का म्यूजिक दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+