'चंद्रयान-3' का मजाक उड़ाने को लेकर प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, लोगों ने कही ऐसी बात

Prakash Raj On Chandrayaan-3: साउथ फिल्मों से लेकर हिंदी फिल्मों तक में दमदार एक्टिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल एक्टर प्रकाश राज को 'चंद्रयान-3' पर पोस्ट करना काफी महंगा पड़ गया है। फिल्‍मों में दमदार एक्‍ट‍िंग के साथ ही अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि प्रकाश राज ने बाद में अपने उस पोस्ट को लेकर सफाई दी थी लेकिन फिलहाल उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
आपको बता दें कि 'चंद्रयान-3' मिशन पर किए गए ट्वीट को लेकर प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। इसके साथ ही प्रकाश राज को लोग जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इस पोस्ट के बाद उन्हें देशद्रोही तक कह दिया है।

Prakash Raj

प्रकाश राज ने उड़ाया 'चंद्रयान-3' का मजाक
खबर है कि प्रकाश राज ने गत 20 अगस्त 2023 की रात को ट्विटर पर एक पोस्‍ट किया था जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्‍होंने 'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर को लेकर एक कार्टून शेयर किया था। इस ट्वीट के बाद से ही लोग प्रकाश राज की जमकर आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। बाद में प्रकाश राज ने अपने इस ट्वीट को लेकर सफाई दी है।

प्रकाश राज ने कहा- मजाक समझ में नहीं आता
प्रकाश राज ने एक नया ट्वीट करते हुए लिखा है- नफरत केवल नफरत देखती है.. मैं आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था.. हमारे केरल के एक चाय वाले को लेकर मैं जश्न मना रहा था लेकिन ट्रोल्स ने किस चाय वाले को देखा पता नहीं। अगर आपको मजाक समझ में नहीं आता है तो वो आप पर निर्भर करता है...अब तो बड़े हो जाओ। प्रकाश राज ने अपने पहले ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया था लेकिन कार्टून में चाय वाले को देखकर लोग इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जोड़ रहे थे। इसके साथ ही 'चंद्रयान-3' का मजाक बनता देख इसे राष्ट्र का अपमान भी समझ जा रहा था। प्रकाश राज के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे थे।

इसे भी पढ़ेंः 'चंद्रयान-3' के पोस्ट को लेकर प्रकाश राज ने दी सफाई, कहा- मजाक समझ में नहीं आता है...अब तो बड़े हो जाओ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+