'चंद्रयान-3' के पोस्ट को लेकर प्रकाश राज ने दी सफाई, कहा- मजाक समझ में नहीं आता है...अब तो बड़े हो जाओ

Prakash Raj On Chandrayaan-3: साउथ फिल्मों से लेकर हिंदी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को खुश करने वाले एक्टर प्रकाश राज इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आपको बता दें कि एक्टर प्रकाश राज को 'चंद्रयान-3' पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया है। फिल्‍मों में दमदार एक्‍ट‍िंग के साथ ही अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि अब प्रकाश राज ने अपने उस पोस्ट को लेकर एक नया बयान दिया है।

प्रकाश राज ने किया था विवादित ट्वीट
खबर है कि प्रकाश राज ने गत 20 अगस्त 2023 की रात को ट्विटर पर एक पोस्‍ट किया था जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्‍होंने 'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर को लेकर एक कार्टून शेयर किया था। इस ट्वीट के बाद से ही लोग प्रकाश राज की जमकर आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। हालांकि अब प्रकाश राज ने अपने इस ट्वीट को लेकर सफाई दी है।

prakash raj

प्रकाश राज ने कहा- मजाक समझ में नहीं आता
प्रकाश राज ने एक नया ट्वीट करते हुए लिखा है- नफरत केवल नफरत देखती है.. मैं आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था.. हमारे केरल के एक चाय वाले को लेकर मैं जश्न मना रहा था लेकिन ट्रोल्स ने किस चाय वाले को देखा पता नहीं। अगर आपको मजाक समझ में नहीं आता है तो वो आप पर निर्भर करता है...अब तो बड़े हो जाओ।

प्रकाश राज को लोगों ने किया ट्रोल
प्रकाश राज ने अपने पहले ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया था लेकिन कार्टून में चाय वाले को देखकर लोग इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जोड़ रहे थे। इसके साथ ही 'चंद्रयान-3' का मजाक बनता देख इसे राष्ट्र का अपमान भी समझ जा रहा था। प्रकाश राज के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे थे। कुछ लोगों ने तो प्रकाश राज को देशद्रोही तक कह दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+