क्या लाफ्टर क्वीन Bharti Singh के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारियां? जैस्मिन भसीन ने दिया हिंट

Bharti Singh Second Pregnancy: कॉमेडियन भारती सिंह और मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। हाल ही में जैस्मीन भसीन कॉमेडियन भारती सिंह के घर पहुंची। जिसका वीडियो भारती सिंह ने अपने यूट्यूब पर शेयर किया। इस दौरान जैस्मीन ने भारती की दूसरी बार प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा हिंट दिया।

क्या भारती सिंह फिर से बनने वाली हैं मां?
बता दें कि, भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल लाइफ ऑफ लिंबाचिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपनी खास दोस्त जैस्मीन के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मीन भारती सिंह के बेटे गोला (लक्ष्य) खेलती हुई दिखीं। वहीं गोला भी जैस्मीन को अपनी क्यूट हरकतों से परेशान करता है।

Bharti Singh

जैस्मीन ने दिया बड़ा हिंट
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती का बेटा गोला कैसे जैस्मीन के बालों को ब्रश करता है तो जैस्मिन कहती हैं कि वह जानता है कि एक लड़की को कैसे खुश करना है। इसके बाद भारती सिंह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि, 'यार जैस्मीन जल्दी शादी कर'। इस पर जैस्मीन जवाब देते हुए कुछ ऐसा कह देती हैं कि फैंस भारती की दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर देते है।

यार भारती आप पहले दूसरा बेबी करो
वीडियो में जैस्मीन भारती से कहती हैं कि, "यार भारती आप पहले दूसरा बेबी करो, गोले के लिए छोटा बहन या भाई लाओ"। ये सुनकर भारती कुछ देर के लिए चुप हो जाती हैं। अब उनकी इसी चुप्पी फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि, भारती के घर जल्द ही दूसरी बार किलकारी गुंजने वाली है। हालांकि अभी तक इस पर भारती सिंह की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

भारती की आखिरी फिल्म
इसी वीडियो में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को अपने बेटे गोला के लिए एक पप्पी गोद लेने पर विचार करते हुए दिखाया गया। निर्णय लेने के लिए वह दो पेपर चिट तैयार करते हैं। एक पर "हाँ" लिखा होता है और दूसरे पर "नहीं" लिखा होता है। हालांकि गोला नहीं वाली चिट को उठाता है। हाल ही में, भारती सिंह ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक कैमियो भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+