Bigg Boss 18: टीआरपी पाने 'बिग बॉस 18' के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, बदला सलमान खान के शो का टाइम
Bigg Boss 18 Telecast Timing Change: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अभी भी टीआरपी के लिए जंग लड़ रहा है। मेकर्स इसके लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। ये शो जब से शुरू हुआ है, तभी से टॉप 5 में जगह नहीं बना पाया है। शो में समय समय पर हाई वोल्टेज ड्रामा भी होता रहता है, लेकिन मेकर्स को अभी भी अच्छी टीआरपी नहीं मिल ही है।
इन सभी के बीच मेकर्स ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, मेकर्स ने अब शो की टाइमिंग में बदलाव किए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वीकडेज यानी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक शो रात 10 बजे आएगा। वहीं, वीकेंड का वार एपिसोड मतलब शनिवार और रविवार को शो रात 9: 30 बजे आएगा। मेकर्स ने ये बदलाव शो की गिरती टीआरपी को लेकर लिया है।

अविनाश मिश्रा बने नए टाइम गॉड
ख़ैर इन सबके बीच एक बार फिर टाइम गॉड बनने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस रेस में अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दारंग और श्रुतिका अर्जुन का नाम सामने आया। इनके बीच ही टास्क होना है। बिग बॉस ट्रैक करने वाले X (ट्वीटर) अकाउंट की माने तो इस हफ्ते टाइम गॉड अविनाश मिश्रा बन गए हैं। ये पहली बार है जब अविनाश के सिर पर टाइम गॉड का ताज सजा है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भी यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि अब बिग बॉस के घर पर मजा आएगा। बता दें, इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, तजींदर बग्गा और एडीन रोज का नाम शामिल हैं।
होस्ट में भी हो रहे बदलाव
अब वीकेंड का वॉर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान इस बार का वीकेंड का वार फिर होस्ट नहीं करेंगे। इसके पहले भी वो अपनी शूटिंग के चलते वीकेंड का वार एपिसोड से गायब रह चुके हैं। उनकी जगह कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान के होस्ट करने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स शो में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications