क्या सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच खत्म हुआ कोल्ड वॉर? हो गई ये बात, जानें क्या था मामला
Salman Khan and Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और सलमान खान काफी लंबे समय से एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। कहा जाता है कि सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लेने के बाद, जब से मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा है, उसके बाद से ही भाईजान ने अर्जुन कपूर से बात करना बंद कर दिया है। ऐसे में अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्ते में दरार आ गई है। लेकिन अब खबर है कि दोनों के बीच सब ठीक हो रहा है। सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच कोल्ड वॉर खत्म हो गई है।
भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में शामिल होंगे सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वह इस समय फिल्म 'टाइगर 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। खबर है कि सलमान खान 'टाइगर 3' का प्रमोशन करने के लिए भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में शामिल होने वाले हैं। भारत-पाकिस्तान का ये क्रिकेट मैच आगामी 14 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

अर्जुन कपूर-सलमान खान के बीच मनमुटाव
सलमान खान ने लोगों को खुद इस बारे में जानकारी दी है। सलमान खान के इस प्रमोशन का वीडियो यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको बता दें कि सलमान खान का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने भी लाइक किया है, जिसके बाद से ऐसा लग रहा है अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच कोल्ड वॉर अब खत्म हो गई है।
मलाइका अरोड़ा के चलते बिगड़ा रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन कपूर ने कभी सार्वजनिक तौर पर सलमान खान के साथ अनबन के बारे में बात नहीं की है लेकिन अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इस बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था मलाइका अरोड़ा की वजह से अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं।
बोनी कपूर ने बताई सारी सच्चाई
आपको बता दें कि बोनी कपूर ने साल 2020 में आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान ने ही अर्जुन कपूर को एक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया था। बोनी कपूर ने कहा था- अर्जुन हमेशा से ही डायरेक्टर बनना चाहता था इसलिए उसे बतौर हीरो लॉन्च करने का मेरा कोई प्लान नहीं था। लेकिन एक दिन सलमान खान का मेरे पास फोन आया कि अर्जुन को एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहिए। सलमान खान ने ही मुझसे कहा था कि अर्जुन एक अच्छा एक्टर बन सकता है। उसके बाद सलमान खान ने ही अर्जुन को एक बेहतरीन एक्टर बनाने के लिए खुद ग्रूम किया था।












Click it and Unblock the Notifications