जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज हुआ केस, कोर्ट ने पेश होने को कहा

मुंबई, 28 सितंबर। बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिस तरह से जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी उसके बाद पहले उन्हें 100 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस मिला तो अब उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है। आरएसएस कार्यकर्ता ने जावेद अख्तर के खिलाफ थाणे कोर्ट में सिविल सूट दर्ज कराया है। सिविल सूट दर्ज कराने के बाद कोर्ट ने जावेद अख्तर को नोटिस भेजा है और कहा है कि वह इस मामले की अगली सुनवाई के वक्त कोर्ट में उपस्थित रहें। इस मामले की सुनवाई 12 नवंबर को होनी है।

Recommended Video

    Javed Akhtar की और बढ़ी मुश्किलें, अब इस RSS नेता ने दर्ज कराई शिकायत, जानिए मामला | वनइंडिया हिंदी
    javed

    जावेद अख्तर के खिलाफ यह केस आरएसएस एक्टिविस्ट विवेक चंपनेरकर ने दर्ज कराया है। उन्होंने यह केस अडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट और ज्वाइंट जज के सामने दर्ज किया है और एक लाख रुपए का जावेद अख्तर से मुआवजा मांगा है। जिसके बाद कोर्ट ने जावेद अख्तर को नोटिस जारी करके 12 नवंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा है। बता दें कि जावेद अख्तर उस वक्त विवादों में आए थे जब उन्होंने इस महीने की शुरुआत में एक टीवी चैनल पर कहा था कि राइट विंग में दुनिया भर में एक जैसी समानता है।

    जावेद अख्तर ने कहा, तालिबान इस्लामिक देश चाहता है, ये लोग हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हालांकि जावेद अख्तर ने आरएसएस का नाम नहीं लिया था। एडवोकेट आदित्य मिश्राा आरएसएस एक्टिविस्ट विवेक की ओर से कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर ने आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने आरएसएस की तुलना बर्बर तालिबान से की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+