Sikandar Story: सलमान खान स्टारर सिकंदर की कहानी खुद सिनेमैटोग्राफर ने बता दी, जान लीजिए भाईजान का किरदार
Sikandar Story: साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की जोड़ी 14 साल बाद फिल्म 'सिकंदर' से अपनी वापसी कर रही है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। जिसके बाद सलमान खान और उनकी फिल्म के टीजर की हर जगह बात होने लगी। फिल्म का बज भी बन रहा है। इंटरनेट पर सलमान और उनकी फिल्म की तारीफ हो रही है।
सिकंदर के अभी तक दो गाने भी रिलीज हुए हैं। जिन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी S. Thirunavukkarasu ने की है। इन्हें लोग तिरू के नाम से भी पहचानते हैं। ऐसे में अब उन्होंने सिकंदर और सलमान खान के बारे में बात की है।

मिड डे से की बातचीत में उन्होंने कहा, सलमान खान स्क्रीन पर इमोशन बहुत ही ऑनेस्ट तरीके से पेश करते हैं। सिकंदर की शूटिंग के दौरान ना जाने कितनी बार हुआ होगा कि मैंने उनसे कहा आप जैसे हैं वैसे ही रहें। स्क्रीन पर ये खूब अच्छा दिखेगा। कैमरे में कैसे दिख रहे हैं और वो रखा है कैसा है। इसकी जरा भी सलमान को चिंता नहीं होती है। बाकी दूसरे एक्टर्स लुक और बाकी चीजों को लेकर चिंता में रहते हैं। सलमान इस तरह के नहीं है। सलमान अपनी टीम पर बहुत भरोसा करते हैं। ये उनकी एक और बड़ी क्वालिटी है। वो अपनी फिल्म के सिनेमैटोग्राफर पर भी भरोसा करते हैं। इसलिए उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस अच्छा हो जाता है।
सिकंदर की कहानी पर तिरू ने कहा, ये एक बहुत मनोरंजक फिल्म होगी। जिसमें बहुत सच्चे, प्यार और इंसानित की कहानी दिखाई जाएगी। इतना ही नहीं फिल्म सोशल इशूज पर भी बात करती है। अब देखना है कि तिरू की ये बात कितनी सच होती है।
बता दें, सिकंदर में सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इसमें उनके साथ सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications