कैसे बने Dinesh Phadnis सबके फेवरेट 'फ्रेडरिक्स'? काम के लिए कर रहे थे स्ट्रगल, फिर ऐसे मिली पहचान

Dinesh Phadnis CID Role: पॉपुलर शो CID में नजर आने वाले फ्रेडरिक्स उर्फ दिनेश फडनीस अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर का मंगलवार को मल्टीपल ऑरगन फेलियर होने की वजह से देहांत हो गया। 57 साल की उम्र में यूं एक्टर के अचानक दुनिया को अलविदा कहना उनके फैंस को परेशान कर रहा है। दिनेश ने दुनिया को तो अलविदा कह दिया हो लेकिन वह हमेशा के लिए अपने फैंस के दिलों में बसे रहेंगे। ऐसे में आइए उनके करियर पर नजर डालते हैं और आज आपको बताते हैं कि दिनेश को फ्रेडरिक्स का रोल सीआईडी में कैसे मिला था।

आपको बता दें कि, दिनेश फडनीस ने साल 1993 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। उनके पहले शो का नाम फासले था। लेकिन उनके करियर में क्राइम शो सीआईडी टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। एक्टर को ये रोल CID में साल 1998 में मिला और लगभग 20 सालों तक उन्होंने इस शो के लिए काम किया।

Dinesh Phadnis

दिनेश फडनीस ने टेली चक्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्हें फ्रेडरिक्स का किरदार कैसे मिला। एक्टर ने कहा था, उस दौरान मैं काम के लिए काफी स्ट्रगल कर रहा था मैंने कई सारे ऑडिशन भी दिए लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। तभी मेरी सीआईडी के प्रोड्यूसर बीपी सिंह से मुलाकात हुई। मैं नहीं जानता वह किस्मत थी या फिर इत्तेफाक उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तू सीआईडी में काम करेगा और मैंने तुरंत उन्हें हां कह दिया। बस फिर यहीं से मेरा सीआइडी के साथ सफर शुरू हुआ।

दिनेश ने यह भी कहा था कि, शुरूआत में इस शो में कोई ह्यूमर नहीं था इसलिए मैंने कॉमेडी करना शुरू किया जिसका मुझे काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला। आपको बता दें कि, सीआईडी एक ऐसा शो रहा जो कि भारतीय टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक था। आपको जानकर हैरानी होगी दिनेश ना सिर्फ एक्टर बल्कि एक शानदार राइटर भी थे। उन्होंने सीआइडी के कई एपिसोड के लिए स्क्रिप्ट भी लिखी है।

CID के अलावा एक्टर पॉपुलर कॉमेडी शो तारका मेहता का उल्टा चश्मा में भी कैमियों करते नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अफसर और अदालत में भी काम किया है। दिनेश ना केवल टीवी एक्टर रहे हैं बल्कि उन्होंने कई फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म सरफरोश में उन्होंने आमिर खान के साथ सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 में भी देखा गया।

बता दें कि, दिनेश फडनीस के निधन की जानकारी सीआईडी में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने दी थी। वह लंबे समय से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई। एक्टर के निधन से उनकी पत्नी और दोनों बच्चे सदमे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+