आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते का उड़ा मजाक, चंकी पांडे ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस हुए शॉक्ड
Ananya Panday Aditya Roy Kapur: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने भले ही अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया लेकिन एक वक्त पर दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। अक्सर सोशल मीडिया पर कपल की वेकेशन की तस्वीरें वायरल होती थी। लेकिन साल 2024 की शुरुआत में दोनों अलग हो गए।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि कपल ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। इस बीच अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने एक ऐसा पोस्ट लाइक किया जिसमें कपल का मजाक उड़ाया गया। अब सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल एक पेज Filmy Mauj में एक पोस्ट थी जिसमें आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक चश्में के ब्रांड का प्रमोशन करते हुए नजर आए। इस पोस्ट में लिखा हुआ है 'जब ब्रांड का कॉन्ट्रैक्ट रिश्ते से अधिक समय तक चलता है।' इस पोस्ट को खुद अनन्या के चंकी पांडे ने लाइक किया है जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चंकी पांडे के पोस्ट लाइक करने से फैंस काफी शॉक्ड हैं। वहीं कुछ फैंस इस बात से कंफ्यूज हैं कि किस वजह से चंकी ने ये पोस्ट लाइक किया। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि चंकी पांडे ने जानकर इस पोस्ट को लाइक किया और इसे अनन्या पांडे को भेजा होगा। एक ने लिखा, लगता है चंकी पांडे अपनी बेटी के ब्रेकअप से काफी खुश हैं।
इससे पहले, बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह जोड़ी टूट गई। दोनों स्टार्स के एक करीबी दोस्त ने पब्लिकेशन को बताया, ''लगभग एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया। वे काफी अच्छे चल रहे थे, और ब्रेकअप हम सभी के लिए एक सदमे के रूप में आया। अनन्या आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। वह अपने नए प्यारे दोस्त के साथ समय बिता रही हैं। आदित्य भी इस स्थिति निपटने की कोशिश कर अब अपने काम पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Ananya Panday: गिल को लगाया गले, पंड्या के साथ किया डांस, अब इस क्रिकेटर को बताया अपना क्रश












Click it and Unblock the Notifications