आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप पर चंकी पांडे ने लगाई मुहर! कहा- 'वो जो चाहे कर सकती है'
Chunky Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम अक्सर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जाता है। ऐसी अफवाह है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि आदित्य और अनन्या ने अब तक इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों को कई बार साथ में पार्टी और वेकेशन पर साथ देखा गया है। जिसके बाद से दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं जब इस बारे में अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।

'लेहरन' को दिए इंटरव्यू में चंकी पांडे से पूछा गया कि अनन्या अक्सर अलग-अलग इंटरव्यू में आदित्य का नाम लेती हुई दिखती हैं। तो क्या आपको इससे कोई दिक्कत है? चंकी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मेरी बेटी 25 साल की है और मुझसे ज्यादा पैसे कमा रही है। अनन्या जो भी करना चाहती है उनके पास पूरी आजादी है। मैं कैसे बता सकता हूं कि उसे क्या करना चाहिए।'
चंकी पांडे ने आगे कहा कि, "मुझे अनन्या पर सबसे ज्यादा गर्व तब हुआ, जब उसे पहली फिल्म मिली। अनन्या को ऑडिशन के लिए बुलाया गया और मूवी मिल भी गई। वह गर्व का पल था, उसे वह फिल्म अपने दम पर मिली। वह न्यूयॉर्क और एलए के कॉलेजों में भी गई, परिवार पर दबाव था।" बातचीत के दौरान चंकी ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां उनसे अक्सर सलाह लेने आती हैं।
वहीं अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उन्हें सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव के साथ फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आई थीं। इस फिल्म को फैंस द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो, वह फिलहाल अपनी अगली फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें वह सारा अली खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications