वैक्सीनेशन के बाद भी फराह खान को हुआ कोरोना, लिखा- मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया...

नई दिल्ली, सितंबर 01: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी हैं। फराह खान को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके बाद भी वे कोरोना की चपेट में आ गई हैं। फराह के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने कॉमेडी शो से ब्रेक लिया है। फराह की जगह अब शो में मीका सिंह नजर आएंगे।

फराह खान कोरोना पॉजिटिव

फराह खान कोरोना पॉजिटिव

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, मुझे हैरानी है कि क्या ऐसा इसलिए हुआ कि मैंने काला टीका नहीं लगाया। पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होने और दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोगों के साथ काम करने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। मैंने सबको बता दिया है कि जो भी मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, अपना टेस्ट करवा ले। हालांकि हो सकता है कि मैं किसी को भूल गई हूं (क्योंकि उम्र हो गई है और यादाश्त कमजोर है) प्लीज अपना टेस्ट करवा लें। उम्मीद है जल्दी ठीक हो जाऊंगी।

फराह खान ने हाल ही में कई रियलिटी शोज के लिए शूट किया

फराह खान ने हाल ही में कई रियलिटी शोज के लिए शूट किया

फराह खान ने हाल ही में कई रियलिटी शोज के लिए शूट किया था। फराह ने सुपर डांसर 4 में शिल्पा शेट्टी के साथ शूट किया था। 30 अगस्त को फराह शो के सेट पर गई थीं। हाल ही में फराह ने कौन बनेगा करोड़पति 13 के लिए एक स्पेशल एपिसोड भी शूट किया है। वह जी कॉमेडी शो की जज भी हैं। अब फराह के कोविड पॉजिटिव होने के बाद खबर आ रही है कि मीका सिंह उनकी जगह शो में नजर आएंगे।

फराह इस हफ्ते अरबाज खान के शो 'पिंच' में नजर आने वाली हैं

फराह इस हफ्ते अरबाज खान के शो 'पिंच' में नजर आने वाली हैं

फराह इस हफ्ते अरबाज खान के शो 'पिंच' में नजर आने वाली हैं। इस शो का प्रोमो रिलीज हो चुका हैं। इस प्रोमो में फराह ट्रोलर्स की जमकर खिंचाई करती नजर आएंगी। शो में फराह नेपोटिज्म पर भी बात करते नजर आ रही हैं। इससे पहले रूमी जाफरी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। बीते दिनों फिल्ममेकर रूमी जाफरी का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। उन्होंने बताय था कि उनके वैक्सीन की दोनों डोज लगी थीं जिस वजह से जल्दी रिकवरी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+