'Chirag Paswan के साथ मेरे बच्चे होते', BJP सांसद कंगना रनौत ने ये क्या कहा? केंद्रीय मंत्री संग हुआ रोमांस?
Chirag Paswan and Kangana Ranaut: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना अपनी बेबाकी के लिए काफी मशहूर हैं। राजनीतिक गलियारों से लेकर ग्लैमर वर्ल्ड तक उनकी बयानबाजी के चर्चे होते रहते हैं। वहीं कंगना रनौत की पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं।
कंगना रनौत और चिराग पासवान को लेकर क्यों होती हैं चर्चा?
एक समय तो ऐसा भी था जब कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) को लेकर भी बातें हो रही थीं। ऐसे में जब भी कंगना रनौत और चिराग पासवान साथ नजर आते हैं तो सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो जाती है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।

कंगना ने कहा- रोमांस होता तो आज बच्चे होते
-लंबे समय से कंगना रनौत और चिराग पासवान के बीच कथित रोमांस की खबरें उड़ती रही हैं लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में जब कंगना रनौत से चिराग पासवान के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया।
-कंगना रनौत ने साफ कहा कि चिराग पासवान उनके अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा। वहीं कंगना रनौत ने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि अगर उनके बीच सच में कोई रोमांस होता तो अब तक उनके बच्चे भी हो चुके होते। उनके इस बयान ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है, उससे ज्यादा कुछ नहीं।
फिल्म से शुरू हुई दोस्ती, आज भी कायम है बॉन्ड
जानकारी के अनुसार कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साल 2011 में फिल्म 'मिले न मिले हम' (Miley Naa Miley Hum) में साथ काम किया था। यही वह समय था जब चिराग पासवान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसी दौरान उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई, जो आज तक बरकरार है।
चिराग पासवान ने भी बताई रिश्ते की सच्चाई
इससे पहले चिराग पासवान भी कंगना रनौत के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक्टिंग के दौर की सबसे अच्छी बात ये रही कि उनकी और कंगना की मजबूत दोस्ती बन गई। उन्होंने ये भी बताया था कि व्यस्त राजनीतिक जीवन के चलते कुछ समय के लिए उनका संपर्क टूट गया था लेकिन संसद में फिर से मुलाकात होने पर वह काफी खुश हुए।
साथ दिखते ही क्यों उड़ती हैं अफवाहें?
-कंगना रनौत और चिराग पासवान दोनों ही अब राजनीति में एक्टिव हैं और कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं। ऐसे में उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है, जिससे अफवाहों को हवा मिल जाती है। हालांकि दोनों ही कई बार साफ कर चुके हैं कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है।
-आज कंगना रनौत और चिराग पासवान अपने-अपने राजनीतिक करियर में बिजी हैं लेकिन उनकी दोस्ती अब भी कायम है। कंगना के ताजा बयान ने एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अटकलें महज अफवाहें हैं।













Click it and Unblock the Notifications