बचपन से जवानी तक... इतनी बदल चुकी हैं कंगना रनौत, फोटोज देखकर होगी हैरानी

अभिनेत्री कंगना रनौत आज जितनी सुंदर और हॉट हैं, उतनी ही क्यूट एक्ट्रेस बचपन में भी थीं। कंगना अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

मुंबई, 17 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बचपन से ही एक्ट्रेस काफी बिंदास स्वभाव की रहीं हैं। अपने सपनों को उड़ान देने के लिए एक्ट्रेस ने 16 बरस की छोटी सी उम्र में ही घर छोड़ दिया था। आज कंगना एक सफल अभिनेत्री हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के लाखों दीवाने हैं। आज कंगना अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बयान को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के साथ वे तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कंगना अपने बचपन की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती हैं, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आती हैं।

कंगना ने शेयर की बचपन की तस्वीर

कंगना ने शेयर की बचपन की तस्वीर

कंगना ने कुछ समय पहले अपने बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे जन्मदिन का महीना, दादी-नानी की ये कहानियां सुनते हुए बड़ी हुई कि एक बहन के बाद दूसरी लड़की के जन्म ने सभी को निराश कर दिया था, लेकिन वे इस बात का बुरा नहीं मानती थीं क्योंकि मैं बहुत सुंदर थी। ऐसे में मेरी शादी करना बड़ा बोझ नहीं लगा। वे लोग मेरी बातों पर हंसती थीं, लेकिन इससे मेरा दिल कई बार दुखा। कई तरह के अध्ययन, किताबें, शोध बताते हैं कि इतिहास में जिन असाधारण लोगों ने बड़ी सफलताएं पाईं उन्हें समाज या परिवारों ने या तो अस्वीकारा था, या उन्हें कम आंका था।

कंगना ने किया स्ट्रगल

कंगना ने किया स्ट्रगल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की असल जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में आने से पहले भी काफी स्ट्रगल किया है। कंगना रनौत ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल से की थी। मॉडल बनने का इरादा रखने वाली कंगना कम उम्र में ही स्कूल से भाग गई थी। उनकी मां उन्हें एक डॉक्टर बनाना चाहती थीं। उनकी मां ने उनकी शादी का प्लान बना लिया था। इन सब चीजों से दूर भागकर कंगना दिल्ली में आ गई थीं।

इन फिल्मों के लिए मिले अवॉर्ड

इन फिल्मों के लिए मिले अवॉर्ड

कंगना रनौत को फिल्म मणिकर्णिका और पगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें फिल्म फैशन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, क्वीन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा कंगना को चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+