'छिछोरे' को मिला नेशनल अवॉर्ड तो साजिद नाडियाडवाला को याद आए सुशांत सिंह राजपूत, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर: देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिए गए। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सभी कलाकारों को अवॉर्ड सौंपे। इस दौरान कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस, धनुष और मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस दौरान 'छिछोरे' के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी सुशांत के फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित अवॉर्ड
फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि वास्तव में उनका दिल सोने का है। साजिद नाडियाडवाला को उनकी फिल्म 'छिछोरे' के लिए बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला, जिसको उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया। साजिद ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी, जिसको फैन्स जमकर पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी हो रही है।

भारत से बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक सुशांत
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि एनजीई में आज हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि हमें छिछोरे के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है! शुक्रिया इस खास फिल्म के लिए! हम सभी इस प्यार के लिए वास्तव में आभारी हैं और इस पुरस्कार को सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित करते हैं। जो भारत से बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक है। साजिद के इस दिल छू लेने वाले ट्वीट को हर तरफ पसंद किया जा रहा है।

सबसे पसंदीदा फिल्म बनी 'छिछोरे'
बता दें कि नितेश तिवारी की ओर से डायरेक्ट की गई फिल्म 'छिछोरे' उस साल की सबसे पसंदीदा फिल्म थी। फिल्म ने 65वें फिल्मफेयर पुरस्कार में पांच नोमिनेशन हासिल किए थे, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, बेस्ट डायलॉग और बेस्ट एडिटिंग शामिल है।

पाइपलाइन में कई फिल्म
इधर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने हाल ही में तड़प, अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे, रणवीर सिंह के साथ 83 और टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 सहित फिल्मों के अपने आगामी रोस्टर की थिएट्रिकल रिलीज की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications