'अब इस दर्द को भूलने की उसी कोशिश में हूं...', सर्जरी के बाद छवि मित्तल ने लिखी इमोशनल पोस्ट
छवि मित्तल ने अपनी नई पोस्ट में उस दर्द का जिक्र किया है, जिससे वो अब सर्जरी के बाद जूझ रही हैं।
नई दिल्ली, 27 अप्रैल: करीब 6 घंटे तक चली सर्जरी के बाद टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने आखिरकार ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत ली है। छवि ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखी और बताया कि सर्जरी के बाद अब वो कैसा महसूस कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ ही छवि ने हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं छवि हॉस्पिटल में होने के बावजूद लगातार अपनी हेल्थ से जुड़े अपडेट इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दे रही हैं और अपनी नई पोस्ट में उन्होंने उस दर्द का जिक्र किया है, जिससे वो अब सर्जरी के बाद जूझ रही हैं।

'हम दर्द को कितनी जल्दी भूल जाते हैं'
बुधवार को छवि मित्तल ने हॉस्पिटल से अपनी एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'ये वाकई गजब है कि हम दर्द को कितनी जल्दी भूल जाते हैं। वो दर्द जो मैंने सी सेक्शन के बाद महसूस किया...या वो वाला दर्द जो कुछ साल पहले मुझे ओवेरियन सर्जनी के बाद हुआ था...या फिर मेरी पीठ की चोट का वो असहनीय दर्द।'

'इतने ज्यादा दर्द में हूं, पेनकिलर भी काम नहीं कर रही'
अपनी पोस्ट में छवि मित्तल ने लिखा, 'मैं अब दर्द को भूलने की उसी कोशिश में हूं और अपना पूरा ध्यान उस वक्त पर लगा रही हूं, जो कुछ दिन बाद आने वाला है। क्योंकि, अभी मैं इतने ज्यादा दर्द से जूझ रही हूं, कि कोई भी पेनकिलर मेरी मदद नहीं कर पा रही है। हां, उन मुस्कुराते हुए चेहरों को देखकर मुझे जरूर मदद मिल रही है, जो मेरे शुभचिंतक हैं... जो मुझसे यहां मिलने आ रहे हैं और वो मैसेज जो आप लोग मुझे भेज रहे हैं।'

'मैसेज टाइप करना भी मेरे लिए बहुत मुश्किल'
छवि मित्तल ने आगे लिखा, 'इस समय मैसेज टाइप करना भी मेरे लिए बहुत मुश्किल है। यहां तक कि मैसेज को डबल टैप करना भी, लेकिन जहां तक मुझसे हो पा रहा है, मैं अपने फैंस के मैसेज पढ़ रही हूं और इसके लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरे सर्जन ने सख्त हिदायत दी है कि मैं इंस्टाग्राम पर अभी कोई डांस रील पोस्ट ना करूं।'

'अब मैं कैंसर मुक्त हूं'
आपको बता दें कि इससे पहले सर्जरी के बाद मंगलवार को छवि मित्तल ने बताया था कि उनकी सर्जरी हो गई है और वो अब कैंसर मुक्त हैं। छवि मित्तल ने एक पोस्ट लिखते हुए बताया, 'जब एनेस्थिसियोलॉजिस्ट ने मुझे अपनी आंखें बंद करने और कुछ अच्छा सोचने के लिए कहा, तो मैंने अपने ब्रेस्ट के बारे में सोचा, जो पूरी तरह स्वस्थ हों, इसके बाद मैं बेहोश हो गई। और, इसके बाद जब मेरी आंखें खुली तो पता चला कि अब मैं कैंसर मुक्त हूं।'
ये भी पढ़ें- 6 घंटे की कॉकटेल पार्टी के बाद घर लौटी पत्नी, हालत देख पति के छूटे पसीने, खुद शेयर किया Video
'सबसे बुरा दौर बीत चुका है'
छवि मित्तल ने बताया, 'मेरी सर्जरी करीब 6 घंटे तक चली, बहुत सारी प्रक्रियाएं की गईं और अभी रिकवर होने में बहुत वक्त लगेगा। लेकिन, जो सबसे अच्छी बात है, वो ये है कि अब जो होगा, वो बेहतर होगा। सबसे बुरा दौर बीत चुका है। आप लोगों ने मेरे लिए जो दुआएं की, वो हर वक्त मेरे मन में रहीं और मुझे अब उन दुआओं की और ज्यादा जरूरत है, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा दर्द में हूं।












Click it and Unblock the Notifications