'4 साल के बेटे के सामने बिकिनी में, शर्म नहीं आती', ट्रोल होने पर छवि मित्तल ने अब दिया जवाब

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने न सिर्फ अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पहचना बनाई है, बल्कि वो अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। छवि मित्तल को आप अक्सर उन लोगों को जवाब देते हुए देखेंगे जो उन्हें ट्रोल करने या उनपर सवाल उठाने की कोशिश करते हैं।

छवि मित्तल हमेशा इंस्टाग्राम पर पेरेंटिंग पर अपने अनूठे और नए जमाने के विचार साझा करती हैं। अभी हाल ही में छवि ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहने हुए अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका चार साल का बेटा भी दिख रहा है।

Chhavi Mittal

छवि की ये तस्वीर उनके हॉलीडे की है। चार साल के बेटे के साथ बिकिनी में तस्वीर शेयर करने को लेकर छवि ट्रोल हो गई हैं। अब छवि ने बताया है कि आखिरी उन्होंने बेटे के साथ बिकिनी में तस्वीर क्यों शेयर की...?

'बच्चे को कैसे संस्कार मिल रहे हैं...'

एक और जहां छवि की तस्वीरों को कई लोगों ने ट्रोल किया। बेटे के सामने बिकिनी पहनने को लेकर कई लोगों ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, ''4 साल के छोटे बच्चे के सामने बिकिनी में, शर्म नहीं आती।'' एक यूजर ने कहा, ' ये कैसी मां है, बेटे के सामने बिकिनी पहनती है।'' एक अन्य ने लिखा,'' बच्चे को क्या संस्कार दे रही हो मैडम।''

छवि मित्तल ने दिया जवाब

वहीं कई लोगों ने उनकी परवरिश की सराहना थी। एक प्रशंसक को जवाब देते हुए छवि ने लिखा, ''मैं अपने बच्चों के लिए सभी चीजें नॉर्मल रखना चाहती हूं। मैं कोशिश कर रही हूं कि मेरे बच्चे जजमेंटल ना बनें।''

बच्चे को लिप Kiss करने पर भी ट्रोल हुई थी छवि

छवि मित्तल की एक बेटी अरीजा और एक बेटा अरहम है। कुछ समय पहले छवि को अपने बच्चों के होठों पर किस करने के लिए ट्रोल किया गया था। छवि ने ट्रोलर्स का जवाब देने के लिए एक पोस्ट शेयर किया था और ट्रोल का स्क्रीनशॉट भी डाला था।

छवि ने पोस्ट में लिखा था, 'ये सोच के परे है कि कुछ लोगों को इस बात पर आपत्ति हो सकती है कि एक मां अपने बच्चों से कैसे प्यार करती है। इस ट्रोल के कमेंट पर मेरे समर्थन में जो कमेंट आए वो सिर्फ मेरे समर्थन में नहीं हैं, वो मानवता के समर्थन में हैं। आप सभी का प्यार।''

छवि ने पोस्ट के आखिर में लिखा था, 'मैं अपने दोनों बच्चों के होठों पर किस करते ते हुए कुछ और तस्वीरें साझा कर रही हूं, क्योंकि मैं नहीं जानती कि उनके प्रति अपने प्यार की सीमाएं कैसे तय करूं। मैं उन्हें प्यार दिखाने में निडर होना सिखाती हूं। एक मात्र चीज जो मैं उनको नहीं सिखाती हूं वो है लोगों को चोट ना पहुंचाना, खासकर जिन्हें आप प्यार करते हैं। मैं चाहती हूं कि आप कमेंट करके बताए कि माता-पिता के रूप में आपके प्यार की भाषा क्या है..?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+