'छावा' विक्की कौशल ने उड़ा दिया बॉक्स ऑफिस में गर्दा, फिल्म की एडवांस बुकिंग देख घनघना जाएगा दिमाग

Chhava Advance Booking Report: साल की पहली बड़ी फिल्म छावा 14 फरवरी को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। विक्की कौशल इस फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म मराठी लेखक शिवाजी सावंत के उपन्यास 'छावा' पर बेस्ड है। मेकर्स ने भी फिल्म को इसी नाम से ही उतारा है। फिलहाल विक्की लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म का बज भी ना हुआ है।

रिलीज के पहले ही ये फिल्म खबरों में बनी हुई है। इसकी वजह बज नहीं बल्कि एडवांस बुकिंग है। सोमवार से इस फिल्म के लिए टिकट खिड़की खोल दी गई है। तभी से इस फिल्म ने धूम मचानी शुरू कर दी है। ट्रेड ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक भारत में इस फिल्म की अभी तक 8.67 करोड़ रुपए की टिकट बिक चुकी हैं। जिसमें 3 लाख 75 हजार टिकट बुक हुए हैं।

Chhava Advance Booking Report

राज्य के हिसाब से बात करें तो छावा की सबसे ज्यादा टिकट महाराष्ट्र में बिकी हैं। खबर लिखे जाने तक यहां 5.53 रुपए की टिकट बिकी हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा शोज भी इसी राज्य में हैं। महाराष्ट्र टैरेटरी में मेकर्स ने 2842 शोज सेट किए हैं, जिसमें 699 शोज ऑलमोस्ट फुल की कैटेगरी में हैं। इसके बाद 1842 शोज गुजरात के लिए सेट किए गए हैं। वहीं सबसे कम शोज अरुणाचल प्रदेश में हैं। यहां कुल 5 शो ही दिखाए जाएंगे। भले ही यहां शोज की संख्या कम हो लेकिन टिकट ज्यादा बुक हुए हैं। दूसरी तरफ जम्मू और कश्मीर में 16 शो रखे गए हैं। लेकिन यहां अभी मात्र 9 हजार रुपए के ही टिकट बिके हैं।

एडवांस बुकिंग के लिए अभी एक दिन और बाकी है। अगर आंकड़ा थोड़ा भी ऊपर ज्यादा तो है तो विक्की कौशल सबसे ज्यादा बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड बना लेंगे। उनकी हाइएस्ट ओपनिंग फिल्म बैड न्यूज है। जिसने पहले दिन 8.62 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक के आंकड़ों की बात करें तो ये फिल्म विक्की के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने के लिए तैयार है। ख़ैर, फिल्म में विक्की के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा जैसे एक्टर्स हैं। इसे लक्ष्मण उतेरकर ने बनाया है। इससे पहले वो विक्की के साथ जरा हटक जरा बचके फिल्म में काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+