गुटखे की पीक से गंदा हावड़ा ब्रिज, IAS अफसर ने फोटो शेयर कर अमिताभ, अक्षय, अजय और SRK से किया सवाल

तंबाकू ऐड पर बवाल, फोटो शेयर कर IAS अधिकारी ने अमिताभ, अक्षय, अजय और शाहरुख से किया सवाल

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: बॉलीवुड स्टार्स के तंबाकू वाले प्रोडक्ट्स से जुड़े विज्ञापनों के मामलों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया। हाल ही में फिल्मी स्टार अक्षय कुमार ने अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ एक गुटखे का विज्ञापन किया था। ऐसे में जब उनकी आलोचना शुरू हुई और विवाद काफी बढ़ा तो अक्षय कुमार सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए ऐड से अपने हाथ खींच लिए और भविष्य में ऐसा कोई भी ऐड नहीं करने की बात कही।

बॉलीवुड स्टार्स को किया टैग

बॉलीवुड स्टार्स को किया टैग

अक्षय कुमार के इस ऐड के करने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की बहस छिड़ गई कि क्या बॉलीवुड स्टार्स को टोबैको प्रोडक्ट्स का ऐड करना सही है या गलत? इस बीच एक आईएएस अधिकारी ने शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, जो कोलकाता के मशहूर हावड़ा ब्रिज की है।

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसर ने किया पोस्ट

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसर ने किया पोस्ट

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर अवनीश शरण ने 21 अप्रैल को हावड़ा ब्रिज की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट ने कहा है कि गुटखा की पीक से फेमस 70 साल पुराना पुल खराब हो रहा है। हावड़ा ब्रिज गुटखा चबाने वालों के हमले का शिकार हो रहा है।" इसी के साथ उन्होंने शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन को भी इस पोस्ट में टैग किया। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे पुल का एक पूरा पिलर गुटखा, तंबाकू और पान के थूक से सनकर बहुत ही गंदा नजर आ रहा है।

अब शेयर की यह लेटेस्ट फोटो

अब शेयर की यह लेटेस्ट फोटो

वहीं अब उन्होंने एक और इसी से जुड़ा ट्वीट किया है, जिसमें हावड़ा ब्रिज की ताजा तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'देखिए 'गुटका प्रेमियों' की सुविधा के लिए 'कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट' ने कितना बढ़िया उपाय किया है। अब गुटका थूकने वालों को कोई 'अपराध बोध' का सामना नहीं करना होगा। साथ ही पुल की रक्षा भी 'गुटके की हानिकारक केमिकल' से की जा सकेगी। वहीं फिर उन्होंने उन सभी स्टार्स को टैग किया।

अजय देवगन का था कुछ ऐसा रिएक्शन

अजय देवगन का था कुछ ऐसा रिएक्शन

वहीं अक्षय कुमार के ऐड पर माफी मांगने पर अजय देवगन ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि यह उनकी अपनी पसंद है कि वो कौन सा ऐड करते हैं। साथ ही कहा कि किसी भी प्रोडक्ट को इंडोर्स करना एक निजी पसंद है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने बीते साल तंबाकू, पान मसाले और गुटखे पर बैन लगा दिया था, लेकिन फिर भी लोग इसका धड़ल्ले से यूज कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+