'हमें पछतावा है', चारू असोपा ने पहले राजीव पर लगाए गंभीर आरोप, अब बेटी की खातिर लिया ये फैसला
टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने पति राजीव सेन संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों के रिश्ते की असली सच्चाई क्या है?
Charu Asopa Rajeev Sen: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अपने पति राजीव सेन से अलग हो चुकी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से खटपट चल रही थी। बीच में खबरें आने लगी थीं कि, चारू और राजीव एक दूसरे से जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। लेकिन अब चारु असोपा के नए खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने फैसला किया है कि, वह अब अपनी सारी कड़वाहट भुलाकर अब राजीव को एक और मौका देंगी।

क्या खत्म हुई राजीव और चारू के बीच खटपट?
चारू असोपा ने खुलासा किया है कि, राजीव सेन के साथ उनके रिश्ते अब सामान्य हो गए हैं। उन्होंने अपनी बेटी जियाना के बारे में भी बात की है। चारु असोपा ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने पति को लेकर जो भी बातें कही थीं उससे वह बेहद दुखी हैं। अब बेटी की परवरिश के लिए उन्होंने फैसला किया है कि अपने रिश्ते को एक और मौका देंगी।

बेटी की खातिर लिया ये फैसला
दरअसल, ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चारू असोपा ने कहा कि उनकी बेटी जियाना जल्द बड़ी हो जाएंगी और उन्हें उसकी परवरिश के लिए बहुत चीजें देखनी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पति राजीव सेन के लिए जो भी कुछ कहा उसका उन्हें पछतावा है। चारु ने कहा, "राजीव और मेरे बीच चीजें अब सामान्य हैं। हम दोनों चाहते हैं कि हमारा रिश्ता अब फ्रेंडली रहे, क्योंकि ज़ियाना तेजी से बड़ी हो रही है और वह धीरे-धीरे चीजों को समझने लगी है। मैं नहीं चाहती कि अब कुछ भी खराब हो।"

बोलीं- 'हम दोनों को पछतावा है'
चारू असोपा ने आगे बताया कि, उन्हें आखिर किस बात का पछतावा है। एक्ट्रेस बातचीत के दौरान कहा कि, 'पहले ही दोनों तरफ से एक दूसरे को लेकर काफी कुछ बोला जा चुका है। हो सकता है इन बातों पर हम दोनों को पछतावा हो जो हमने कही हैं। लेकिन जो कुछ भी हुआ वह अतीत की बात है और अब समय आ गया है कि हम आगे बढ़ें और थोड़ा संभल जाएं।"

राजीव से मिलने घर पहुंची चारू
हाल ही में रिश्ते की कड़वाहट के बीच चारू असोपा बेटी जियाना को मिलवाने के लिए राजीव सेन के घर पहुंची। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस मांग में सिंधुर लगाए नजर आईं। जिसे देखकर फैंस भी कंफ्यूज हो गए और वह अंदाजा लगाने लगे कि, अब दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। वहीं कुछ फैंस का यह भी कहना था कि, दोनों को अब अपने रिश्ते को ठीक करना चाहिए।

शादी को हुए 3 साल
बता दें कि, साल 2019 में चारू असोपा और राजीव सेन ने शादी की थी। ये चारू असोपा की दूसरी शादी थी। नवंबर 2021 में एक्ट्रेस ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद कपल के बीच कड़वाहट शुरू हो गई जिसके बाद दोनों ने बीच में अलग होने का फैसला किया था। खैर अब दोनों के बीच सब कुछ सही है।












Click it and Unblock the Notifications