'हमें जिंदा रहने दो...' पति राजीव सेन संग चल रही तकरार के बीच चारू असोपा दिखीं परेशान, बोली ये बात

पति राजीव सेन संग छिड़ी जुबानी जंग के बीच चारू असोपा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे राजीव को इनडायरेक्टली तंज कस रही हैं।

Charu Asopa Video: चारू असोपा और राजीव सेन का मुद्दा इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। आए दिन दोनों के रिलेशनशिप में नया-नया अपडेट आता रहता है। चारू और राजीव सेन दोनों ही इन दिनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप मढ़ रहे हैं। चारू असोपा ने बीते दिनों भी राजीव सेन पर खूब आरोप लगाए थे। अब फिर एक गाने के जरिये उन्होंने पति राजीव सेन पर तंज कसा है। चारू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

राजीव-चारू के बीच छिड़ी है जुबानी जंग

राजीव-चारू के बीच छिड़ी है जुबानी जंग

चारू असोपा और राजीव सेन के बीच बीते कुछ समय से जुबानी जंग छिड़ी हुई है और ऐसे में फैंस भी इसे लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। हाल ही में चारू असोपा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे नुरत फतेह अली खान का गाना काली काली जिल्फों के गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं।

वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

चारू के एक्सप्रेशंस देखकर साफ लग रहा है कि वे राजीव सेन पर तंज कस रही हैं। वीडियो देखकर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग चारू को आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं तो कई लोगों ने उन्हें अबला नारी बताया है।

लोगों ने किया रिएक्ट

लोगों ने किया रिएक्ट

वीडियो सामने आने के बाद चारू को लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक शक्स ने लिखा कि आपको ऐसी रील्स बनाकर क्या मिलेगा? वहीं दूसरे ने कहा कि स्ट्रॉन्ग दिखाओ। ऐसी रील्स से लग रहा है कि टेंशन है। एक ने लिखा कि मजबूत रहो, हम आपको सपोर्ट करते हैं।

रोते हुए चारू ने बोली थी ये बात

रोते हुए चारू ने बोली थी ये बात

बताते चलें कि बीते दिनों चारू असोपा ने सिद्धार्थ कन्नन संग एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति की आदत है कि जब मामला थोड़ा टेंशन वाला होता है, तो वे बात करने की बजाय चुपचाप उठकर चले जाते हैं। इसके बाद उनकी कोई खबर ही नहीं रहती। चारू ने ये भी बताया कि लॉकडाउन के वक्त राजीव सेन बिन बताए तीन महीनों के लिए गायब हो गए थे।

राजीव सेन ने करण संग जोड़ा नाम

राजीव सेन ने करण संग जोड़ा नाम

बताते चलें कि इससे पहले राजीव सेन ने चारू के बारे में बात करते हुए कहा था कि चारू का करण मेहरा के साथ रोमांस चल रहा है और ये बात खुद चारू की मां ने बताई है। ये खबर सामने आते ही तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने लगी।

बुरी तरह से भड़के करण

बुरी तरह से भड़के करण

हालांकि इसके बाद करण मेहरा का भी स्टेटमेंट सामने आया और करण ने कहा कि राजीव सेन उनपर गलत इल्जाम लगा रहे हैं। करण मेहरा ने राजीव सेन को मानहानि का केस दायर करने की धमकी भी दी, जिसके बाद राजीव सेन अपने बयान से पलटी खाते हुए नजर आए।

राजीव के बदल गए सुर

राजीव के बदल गए सुर

राजीव सेन और चारू के बीच चल रही टेंशन की खबर से फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। समय समय पर चारू असोपा पति को लेकर तरह-तरह के बयान देती रहती हैं, वहीं राजीव सेन भी अपनी पत्नी के बारे में बातें करने से पीछे नहीं हटते। दोनों की जियाना नाम की एक प्यारी सी बेटी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+