Charu Asopa ने तलाक से पहले छोड़ा पति राजीव सेन का घर, बोलीं- 'सच जरूर सबके सामने आएगा'

राजीव सेन और चारू असोपा ने अब एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। अब इस फैसले के बाद चारू असोपा ने राजीव सेन का घर भी छोड़ दिया।

Charu Asopa Rajeev Sen: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा के बीच तकरार किसी से छिपी नहीं है। दोनों के बीच लंबे समय से ही खटपट चल रही थी। कुछ दिनों पहले चारू असोपा ने राजीव सेन पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने आधिकारिक रूप पर तलाक लेने का ऐलान किया था। अब चारू असोपा ने अपने नए ब्लॉग में एक बड़ा अपडेट दिया है।

चारू असोपा ने छोड़ा राजीव सेन का घर

चारू असोपा ने छोड़ा राजीव सेन का घर

चारू असोपा आखिरकार अब राजीव सेन से अलग हो रही हैं। इस फैसले के बाद उन्होंने राजीव का घर भी छोड़ दिया है। चारू असोपा ने इसका खुलासा अपने नए ब्लॉग के जरिए किया। जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट हो रही हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह उनके पिछले वीडियो पर आए नेगेटिव कमेंट्स से दुखी हैं।

ब्लॉग में नेगेटिव कमेंट्स देखकर हुईं परेशान

ब्लॉग में नेगेटिव कमेंट्स देखकर हुईं परेशान

चारू असोपा अपनी इस नई वीडियो में पैक्ड समान को देख रही है, जो कि एक कमरे में रखा है। वीडियो में वह कहती हैं कि, "बीती रात जब मैं सोने जा रही थी तभी मैंने ब्लॉग में आप सभी के कमेंट्स देखे। उन सभी नेगेटिव कमेंट्स को देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। खैर कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने मुझ पर खूब प्यार बरसाया।"

बोलीं-'सच सबके सामने जरूर आएगा'

बोलीं-'सच सबके सामने जरूर आएगा'

चारू असोपा आगे कहती हैं, "हर किसी का अपना विचार और धारणाएं होती हैं। मुझे उन्हें कुछ भी साबित करने की ज़रूरत नहीं है। आपको कभी भी किसी को कुछ भी साबित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि सच को साबित नहीं करना है, आपको बस झूठ को साबित करना है। सच्चाई एक दिन सबके सामने जरूर आएगी"।

चारू असोपा ने लगाए राजीव सेन पर गंभीर आरोप

चारू असोपा ने लगाए राजीव सेन पर गंभीर आरोप

चारू असोपा ने हाल में दिए इंटरव्यू में राजीव सेन को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि राजीव उनको मारते-पिटते थे और झगड़ा होने के बाद वह अपना फोन बंद करके घर से कई चले जाते थे। वह उनको और बेटी को कई बार अकेला छोड़ कर चले जाते थे। हालांकि बीच में दोनों ने अपनी बेटी के कारण एक दूसरे को फिर से साथ रहने का मौका दिया लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच कोई खास बाच बन नहीं पाई।

लंबे समय से हो रही थी खटपट

लंबे समय से हो रही थी खटपट

बता दें कि चारू असोपा की राजीव सेन के साथ ये दूसरी शादी थी। इन दोनों की शादी साल 2019 में हुई थी। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से पसंद भी करते थे। लेकिन शादी होने के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। इस बीच दोनों ने कई बार शादी को बचाने के लिए एक दूसरे को मौके दिेए। लेकिन इसके बावजूद शादी नहीं बच पाई और फाइनली दोनों ने विचार कर तलाक लेने का फैसला कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+