Chandrayaan-3: 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है और रहेगा', चांद पर पहुंचते ही बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे किया ISRO को सलाम
Chandrayaan-3: इस समय हर तरफ 'चंद्रयान-3' को लेकर ही बातें हो रही हैं। चांद पर 'चंद्रयान-3' की सफल सॉफ्ट लैंडिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। आज यानी 23 अगस्त 2023 को शाम के ठीक 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 ने सफलता हासिल की। आज भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन चुका है। इस समय पूरी दुनिया भारत को सलाम कर रही है।
इस गौरवान्वित पल पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड, टीवी और साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स भी खुशी से झूम उठे हैं। अक्षय कुमार, चिरंजीवी, मोहनवलाला, सनी देओल, एल्विश यादव से लेकर तमाम सितारे इसरो को सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दे रहे हैं और देश की कामयाबी का जश्न मनाया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इन फिल्मी सितारों ने चंद्रयान-3 के बारे में ट्विटर पर क्या-क्या लिखा है।

अक्षय कुमार ने इसरो को कहा थैंक्यू
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसरो को धन्यवाद देते हुए लिखा है- इस गौरव भरे पल के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। अब हम चांद पर भी हैं। सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं, बिलियन दिल आज यही कह रहे हैं-थैंक्यू इसरो।
चिरंजीवी ने चंद्रयान-3 पर दिया ये बयान
साउथ के फेमस एक्टर चिरंजीवी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है #चंद्रयान3। इस अभूतपूर्व और शानदार सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज हमने इतिहास रच दिया है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव भी हुए खुश
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव भी चंद्रयान-3 की सफलता पर खुश हुए हैं और उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- क्या अद्भुत दिन है! #Chandrayaan3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाने में वाले इसरो को बहुत-बहुत धन्यवाद।
आमिर खान ने लिखी ये बात
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान ने भी इसरो को दिल से सलाम किया है और ट्विटर पर लिखा है- इसरो को सलाम... #चंद्रयान-3 के साथ सफल सॉफ्ट लैंडिंग और एक बड़ी उपलब्धि के लिए जय हिन्द।
सनी देओल ने लिखा- हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा...
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' के लीड हीरो सनी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा है- कितना गौरवपूर्ण क्षण है। हिन्दुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा। सभी को बधाई हो। इसरो का धन्यवाद। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर सभी को शुभकामनाएं। भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि। ये एक गर्व का पल है।
इसरो के लिए खुश हुए अनिल कपूर
वहीं बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग का वीडियो शेयर करते हुए इसरो को धन्यवाद कहा है। अनिल कपूर ने लिखा है- भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का क्या शानदार प्रदर्शन। हमारे बेल्ट में एक और पायदान जोड़ने के लिए हमारे प्रतिभाशाली दिमागों को बधाई।
ऋतिक रोशन ने किया ऐसा ट्वीट
बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट कर इसरो को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- आज मेरा दिल थोड़ा और गर्व से फूल गया है क्योंकि मैं अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देख रहा हूं। बधाई और मेरा पूरा सम्मान। चंद्रयान-3 के चंद्र अन्वेषण मिशन के पीछे की प्रतिभाएं।
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी अपने ऑफिस में पूरी टीम के साथ बैठकर द्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को देख रहे थे। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है और साथ ही वंदे मातरम के नारे भी लगाए। अनुपम खेर ने लिखा है- भारत चांद पर देशवासियों!!! जय हिन्द।
मोहनलाल ने कही ये बड़ी बात
साउथ के फेमस एक्टर मोहनलाल ने भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो को धन्यवाद दिया है और लिखा है- और अब दक्षिणी ध्रुव मानव जाति के लिए खुल गया। इसरो के प्रत्येक वैज्ञानिक, तकनीशियन और स्टाफ सदस्य को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के इतिहास को छूने पर। यहां जिज्ञासा, दृढ़ता और नवीनता है जिसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणदीप हुड्डा और फिल्म मेकर मधुर भंडाकर ने भी ट्वीट कर इसरो को धन्यावाद कहा है और इसे भारतवासियों के लिए एक गर्व का पल बताया है।












Click it and Unblock the Notifications