Chandrayaan-3: चंदा मामा पर 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग से पहले रितेश देशमुख ने कही ये बात, बोले- कुछ ही देर में..
Chandrayaan-3: इस समय 'चंद्रयान 3' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक 'चंद्रयान 3' मिशन को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आज यानी 23 अगस्त 2023 को शाम 06 बजकर 04 मिनट पर 'चंद्रयान 3' चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। ऐसे में ये हर भारतीय के लिए गर्व का पल साबित होगा। जहां आम लोग भी इस मिशन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं वहीं सेलेब्स भी 'चंद्रयान 3' को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं।
'चंद्रयान-3' को लेकर रितेश देशमुख-जेनेलिया ने कही ये बात
आपको बता दें कि विक्रम लैंडर को चंद्रमा की धरती पर उतारने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा देशमुख ने 'चंद्रयान 3' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। 'चंद्रयान 3' के चंद्रमा पर उतरने से कुछ घंटे पहले जेनेलिया और रितेश देशमुख ने कहा है- हमें अपने देश का समर्थन करने वाले भारतीयों पर गर्व है।

करीना कपूर खान ने दिया था अपना रिएक्शन
आपको बता दें कि इस समय देशभर से 'चंद्रयान-3' को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ये भारत के लिए गर्व का पल है। ये हर भारतीय के लिए एक बहुत बड़े गौरव का पल है। एक्ट्रेस ने कहा था कि ये भारत के लिए एक महान क्षण साबित होने वाला है और हर भारतीय इसके लिए गर्व महसूस करेगा। हम सभी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने बेटों के साथ बैठकर इसको जरूर देखूंगी।
प्रकाश राज का बना था मजाक
जानकारी के अनुसार चंद्रयान 3 का लाइव टेलिकास्ट यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव दिखाया जाएगा। इससे पहले एक्टर प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 और विक्रम लैंडर पर मजाक बनाया था जिसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। प्रकाश राज ने गत 20 अगस्त 2023 की रात को ट्विटर पर एक पोस्ट किया था जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने 'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर को लेकर एक कार्टून शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications