''क्या-क्या निकलकर आ रहा है, समय आने पर...', महाठग सुकेश संग नाम जुड़ने पर चाहत खन्ना ने तोड़ी चुप्पी
सुकेश चंद्रशेखर संग अब जैकलीन फर्नांडिस के बाद टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना का भी नाम जोड़ा जा रहा है। जिसको लेकर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
मुंबई, 18 सितंबर: महाठग सुकेश चंद्रशेखर से बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरी फतेही के अलावा अब और भी कई एक्ट्रेस का नाम जोड़ा जा रहा है। जिसमें टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना का भी नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चाहत खन्ना सुकेश से जेल मिलने जाती थीं और उन्होंने महाठग से कईं महंगे गिफ्ट लिए हैं। अब इस पर एक्ट्रेस ने इन लिंकअप खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

चाहत खन्ना ने सुकेश संग नाम जोड़ने पर तोड़ी चुप्पी
सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में इन दिनों तिहाड़ जेल की हवा खा रहे हैं। इस मामले में लगातार बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे हैं। अब तक इस केस में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही से कड़ी पूछताछ हो चुकी है। वहीं इन दो एक्ट्रेस के अलावा सबसे ज्यादा जिस एक्ट्रेस का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आ रहा है वो है टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना। अब उन्होंने इस मामले में चु्प्पी तोड़ते हुए कहा है कि, 'मुझे सारी खबरें पढ़ कर हंसी आती है'।

'जब वो समय आएगा कि मुझे सफाई देनी पड़े...'
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, जब एक्ट्रेस से इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि, 'मैंने बहुत सी रिपोर्ट्स पढ़ीं, जिसमें मेरा नाम शामिल है, कहने को बहुत कुछ है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं इस पर सफाई क्यों दूं, अभी इन सब बातों का वक्त नहीं है। जब वो समय आएगा कि मुझे सफाई देनी पड़े, तो मैं दूंगी'।

'लोग नहीं जानते कहानी का वो आधा हिस्सा'
चाहत खन्ना के इस बयान से ये साफ है कि वह आने वाले वक्त में इस मामले में सफाई देंगी। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैं निश्चित तौर पर बात करूंगी, लेकिन अपनी सफाई देने के लिए नहीं, बल्कि बताने के लिए कि असल में क्या हुआ था। अभी मीडिया जो जानती है वो पूरी कहानी का आधा हिस्सा है।'
इन खबरों को सुनकर आती हैं हंसी
इसके आगे एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि, 'लोगों को इन सब मामलों की असली हकीकत क्या है इसकी कोई जानकारी नहीं है। वह सीधा निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं और सुनी सुनाई बातों पर यकीन कर लेते हैं। यहां तक की मेरा परिवार भी इन खबरों को सुनकर हंसता है। अगर मैं इस केस के लिए कोई वकील हायर करूंगी तो वो भी यह सुनकर हंसेगा और कहेगा कि क्या बकवास है'।

इस वजह से जुुड़ा चाहत खन्ना का नाम
बता दें कि, ईडी ने खुलासा किया था कि, सुकेश चंद्रशेखर से चाहत खन्ना ने कई महंगे गिफ्ट लिए थे। इसके अलावा सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी ने चाहत खन्ना के साथ ही निक्की तंबोली, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल को भी उनसे मिलवाया था। फिलहाल चाहत ने अब खुलासा कर दिया है कि, उनका इस मामले में बेवजह नाम जोड़ा जा रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में जांच एजेंसी क्या नए खुलासे करने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications