Sikandar: पॉलिटिकल एक्शन होगी सलमान खान की 'सिकंदर', सेंसर बोर्ड के बदलावों ने बता दी फिल्म की कहानी!
Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के दिन यानी 30 मार्च को रिलीज हो रही है। किसी का भाई किसी की जान के बाद सलमान अपनी सिकंदर ईद पर लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का टीजर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं। दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म रिलीज होने वाली है, ऐसे में इसके सेंसर की रिपोर्ट भी आई है।
सिकंदर का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज किया जाना है। खबरें हैं कि सेंसर बोर्ड ने इसे 13+ U/A सर्टिफिकेट दिया है। जिससे 13 साल की उम्र से अधिक वाले बच्चे सिकंदर को देख सकते हैं। कुछ बदलाव भी करवाए हैं। वो क्या हैं हम आपको बता रहे हैं।

ऑलवेज बॉलीवुड की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें बताया गया, फिल्म में एक जगह होम मिनिस्टर का सीन है। जिसके किरदार को सेंसर बोर्ड ने होम मिनिस्टर की जगह मिनिस्टर करवाया है। वहीं, दूसरी जगह पर सेंसर बोर्ड ने पॉलिटिकल पार्टी के होर्डिंग को भी ब्लर करवाया है। क्योंकि वो एक रियल पार्टी से मिलता जुलता है। ये दावे अगर सही हैं तो फिर इससे ये बात साफ हो जाती है कि सिकंदर के पॉलिटिकल एक्शन फिल्म है। कई रिपोर्ट्स में पहले भी ऐसा बताया जा चुका है।
दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट की माने तो इसमें सलमान खान के रियल लाइफ के साथ-साथ लार्जर देन लाइफ किरादरों के साथ भी तालमेल बिठाया गया है। इसमें सलमान एक दानवीर के साथ-साथ दबंग बिजनेसमैन के भी किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का एक्शन भी उसी अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का बैकड्रॉप दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी पर सेट है। इसके लिए मेकर्स ने मुंबई में ही एक भारी भरकम सेट बनाया है। जहां धारावी की दुनिया को री-क्रिएट किया गया है। फिल्म के एक्शन को केविन कुमार ने डिजाइन कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने साउथ की कई फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया है। इसके अलावा फिल्म में अपने किरदार के लिए सलमान ने ही कॉस्ट्यूम डिजाइन की है।
सिकंदर में सलमान खान एक मसीहा के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन उस किरदार का एक अतीत है, जिसमें वो खलनायक रहता है। सिकंदर की कहानी इसी अतीत और वर्तमान के द्वंद पर बताई जा रही है। अपने इस किरदार के लिए उन्होंने वजन भी बढ़ाया है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई। सिंकदंर सलमान के लिए भी काफी खास है। क्योंकि इसके पहले रिलीज हुई उनकी किसी भी फिल्म ने वैसा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन नहीं किया, जिसके लिए सलमान जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications