भाई को इंसाफ दिलाना चाहती हैं सेलिना जेटली, रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार के लिए लिखी ऐसी बात, रोने लगेंगे आप

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस समय खबरों में छाई हुई हैं। सेलिना जेटली पिछले 14 महीनों से अपने भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। अब इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें राहत दी है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने सेलिना जेटली को दी राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली को सितंबर 2024 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारणों के चलते हिरासत में लिया था।

Celina Jaitly

सितंबर 2024 में सेलिना के भाई को यूएई पुलिस ने किया था गिरफ्तार

इसके बाद से ही सेलिना जेटली अपने भाई की रिहाई के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई, जहां जस्टिस सचिन दत्ता ने विदेश मंत्रालय को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए ताकि सेलिना जेटली के परिवार और यूएई की अथॉरिटी के बीच बेहतर समन्वय बनाया जा सके।

सेलिना जेटली ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

-कोर्ट के आदेश के बाद सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है- 14 महीनों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार मुझे दिल्ली हाई कोर्ट से उम्मीद की किरण दिखी है।

-एक्ट्रेस ने आगे लिखा है- मेरी याचिका पर जस्टिस सचिन दत्ता ने सुनवाई की और सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने मेरे भाई की मदद के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

-सेलिना जेटली ने लिखा है- मेरा भाई पिछले 9 महीनों से जबरन लापता और नजरबंदी का शिकार है। उन्होंने अपनी जवानी देश की सेवा में समर्पित की है। आपने हमारे लिए लड़ाई लड़ी भाई, अब समय है कि हम आपके लिए खड़े हों।

-सेलिना जेटली ने लिखा है- मैं सरकार से अपील करती हूं कि वो आपको सुरक्षित घर वापस लाए। विदेशों में भारतीय सैनिकों को अक्सर निशाना बनाया जाता है, ऐसे में हमारी सरकार को अपने रक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

सेलिना जेटली की याचिका में क्या कहा गया था?

सेलिना जेटली ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि पिछले एक साल में परिवार को उनके भाई के स्वास्थ्य और कानूनी स्थिति से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने विदेश मंत्रालय पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा था कि मामले की नियमित अपडेट परिवार को दी जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+