सोशल मीडिया पर भारी पड़ा पायल रोहतगी को ये वीडियो, दर्ज हुआ केस

नई दिल्ली, 01 सितंबर। अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ पुणे में एक केस दर्ज हो गया है। पायल के खिलाफ महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गंधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने की वजह से यह केस दर्ज हुआ है। पायल नेसोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमे उन्होंने इन हस्तियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पायल के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 500, 505 और 34 के तहत केस दर्ज हुआ है। गांधी परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की वजह से पायल रोहतगी के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस स्टेश में पुणे सिटी कांग्रेस कमेटी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पायल रोहतगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी पायल के खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज हो चुका है।

Recommended Video

    Payal Rohatgi के खिलाफ FIR दर्ज, Nehru-Gandhi पर की थी आपत्तिजनक ट‍िप्‍पणी | वनइंडिया हिंदी
    payal

    पुणे सिटी कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रमेश अय्यर ने कहा कि पायल ने नेहरू गांधी परिवार के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। पायल ने हाल ही में यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद पार्टी के शीर्ष नेता रमेश बागवे, मोहन जोशी, दत्ता बहीरत, संगीता तिवारी और मैंने साइबर क्राइम सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। संगीत तिवारी ने इस मामले में आधिकारिक शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज कर लिया है। पुणे सिटी पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज हुई है हम मामले की जांच कर रहे हैं।

    इससे पहले पायल रोहतगी 15 दिसंबर 2019 को भी इसी तरह के मामले की वजह से विवादों में आई थीं। उस वक्त भी पायल रोहतगी ने नेहरू-गांधी परिवार को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद 16 दिसंबर 2019 को उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था जहां से 9 दिन के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि 17 दिसंबर को पायल रोहतगी को जमानत मिल गई थी और उन्हें रिहा कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+