Marvel के मशहूर एक्टर की हुई मौत, करोड़ों दिल जीतने वाले केनेथ की कैसे गई जान?
Kenneth Mitchell dies: मार्वल के 'कैप्टन मार्वल' और 'स्टार ट्रेक: डिस्कवरी' में अपने शानदार रोल के लिए मशहूर कनाडाई एक्टर केनेथ मिशेल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर की मौत 49 साल की उम्र में हुई। वे एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस जैसी परेशानियों से जूझ रहे थे।
परिवार ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि भारी मन और दुख के साथ आपको ये बताना पड़ रहा है कि एक शानदार पिता, एक अच्छा हसबैंड, भाई, अंकल और दोस्त रहे केनेथ अब इस दुनिया में नहीं रहे। पोस्ट में ये भी बताया गया कि वे करीब 5 सालों से ALS नामक एक बीमारी से जूझ रहे थे। वे जिंदगी को बेहद खूबसूरत मानते थे। वे कहते थे कि हर लम्हा प्यार से भरा होता है।

परिवार ने बयान में एक्टर को एक आस्तिक, फुटबॉल खिलाड़ी, समुद्र तट पर चलने वाला, एनिमल लवर, लैंडस्केप डिजाइनर, उद्यान उत्पादक, डोंगी पैडलर, खुश कैंपर, प्रकृति अन्वेषक, कैट लवर, हंसमुख, उपहार देने वाला, नोट भेजने वाला, फिल्म देखने वाला, कला निर्माता, संगीत श्रोता, खेल पारखी, विस्तृत विवरण, लीफ का समर्थक, विश्व यात्री, चाचा जोकर, छोटा भाई, सुसान का साथी, और किसी भी चीज़ से अधिक, एक गौरवान्वित पिता।
बयान में आगे लिखा था कि साढ़े पांच साल तक केन को एएलएस से कई खतरनाक हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा। उनका मानना था कि हर दिन एक नया गिफ्ट है। ऐसे में उनका ऐसे चला जाना हर किसी को गमगीन कर दिया है। मार्बल्स के फैंस का दिल एक्टर के जाने से टूट गया है।












Click it and Unblock the Notifications