Cannes 2024: जानें कब और कहां देख सकेंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल, ऐश्वर्या राय का चल सकता है जादू
Cannes Film Festival 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल जब भी शुरू होता है लोगों की निगाहें इस पर टिकी रहती हैं। बड़े बड़े स्टार्स के रेड कार्पेट लुक्स से लेकर फिल्मों की स्क्रीनिंग तक सबकुछ सोशल मीडिया पर छाया रहता है। भारत में भी कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आता है।
कब शुरू होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल
इस समय 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल फ्रांस के कान्स में कल यानी आगामी 14 मई 2024 से शुरू हो रहा है। ये इवेंट आगामी 25 मई 2024 तक चलेगा। इस दौरान कई अलग-अलग कैटेगरी की फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।

14 मई 2024 को होगी ओपनिंग सेरेमनी
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी आगामी 14 मई को आयोजित होगी। इस दौरान फिल्म 'द सेकंड एक्ट' की स्क्रीनिंग होगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का ओपनिंग नाइट प्रीमियर होगा। इस फिल्म के डायरेक्टर क्वेनटीन ड्यूपेक्स (Quentin Dupieux) हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
25 मई 2024 को खत्म हो जाएगा इवेंट
वहीं आगामी 25 मई 2024 को कान्स फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कॉम्पिटिशन सेक्शन के विनर की भी घोषणा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल इवेंट में 22 फिल्में कम्पीट कर रही हैं। एक्ट्रेस ग्रेटा गर्विग की अध्यक्षता वाली जूरी विनर्स की अनाउंसमेंट करेगी।
पायल कपाड़िया की फिल्म की होगी स्क्रीनिंग
वहीं पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एस लाइट' (All We Imagine As Light) बीते 30 सालों में Palme d'Or के लिए कम्पीट करने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। भारतवासियों की निवागहें इस फिल्म पर टिकी होंगी।
कहां देख पाएंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल
कान्स फिल्म फेस्टिवल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इस इवेंट का एक्सक्लूसिव कंटेंट फ्रांस में फ्रांस टेलीविजन पर उपलब्ध होगा। वहीं Brut के जरिए इसका इंटरनेशनल तरीके से ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। फेस्टिवल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इस कवरेज में रेड कार्पेट, फोटोकॉल्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस शामिल है।
ऐश्वर्या राय बच्चन बन सकती हैं हिस्सा
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी एक बार फिर से इस इवेंट का हिस्सा हो सकती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय लंबे समय से इस फेस्टिवल में शामिल होती रही हैं। इस बार भी खबर है कि एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर अपनी सुंदरता का जादू चला सकती हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और शोभिता धूलिपाला भी इस इवेंट में शामिल हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications