Cannes 2023: नीले होंठों में रेड कार्पेट पर नजर आईं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- ये क्या कर लिया अपने साथ
Urvashi Rautela Cannes 2023: कान्स के रेड कार्पेट पर इस बार उर्वशी रौतेला नीले रंग के होंठों के साथ वॉक करती नजर आईं। उन्होंने नीली लिपस्टिक को क्रीम और नीले रंग के गाउन के साथ मैच किया था।

Urvashi Rautela Cannes 2023: 'कान फिल्म फेस्टिवल 2023' में बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा जारी है। एक तरफ जहां पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हुडी गाउन के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक किया, वहीं उर्वशी रौतेला भी कुछ ऐसे अंदाज में नजर आईं कि लोग उनका लुक देख हैरान हो गए थे। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इससे पहले कान्स में अपने छिपकली वाले नेक्लेस के साथ सबका ध्यान खींचा था और अब वह नीले रंग के होंठों के साथ रेड कार्पेट पर उतरी थीं।
नीलें होंठों के साथ पहुंचीं उर्वशी रौतेला
कान्स के रेड कार्पेट पर इस बार उर्वशी रौतेला नीले रंग के होंठों के साथ वॉक करती नजर आईं। उन्होंने नीली लिपस्टिक को क्रीम और नीले रंग के गाउन के साथ मैच किया था। उनके इस लिपस्टिक ने कई लोगों को याद दिलाया कि कैसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार कान्स में बैंगनी रंग के होंठों के साथ सुर्खियां बटोरी थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन उस समय लैवेंडर गाउन में नजर आई थीं।
ब्लू गाउन और नीले होंठों ने खींचा सबका ध्यान
'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' की स्क्रीनिंग में उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफ-शोल्डर क्रीम और ब्लू गाउन के साथ एक बड़ा डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स भी कैरी किए हुए थे। उन्होंने अपने बालों को बन में बांधा हुआ था और ब्रेसलेट भी पहन रखा था। इसी स्क्रीनिंग में ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी शिरकत की थी जो कि एक बड़े गाउन में नजर आई थीं जिस पर सिल्वर कलर में एक बड़ा हुडी भी अटैच्ड था।
उर्वशी रौतेला का उड़ाया जा रहा है मजाक
कान्स 2023 में सबसे पहले उर्वशी रौतेला ने छिपकली के नेकलेस के साथ एक पिंक रफल गाउन को चुना था। कार्टियर नेकलेस के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों से कई तरह की बातें सुनने को मिली थी। हालांकि अब उर्वशी के नीले होंठों को देखकर भी लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। उर्वशी रौतेला की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
लोग बोले- ये क्या कर लिया अपने साथ
उर्वशी रौतेला के नीले होंठों की तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रेह हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप तो सुंदर हो लेकिन लोगों को इतना अजीब लुक क्यों दिखा रही हो। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये आपने अपने साथ क्या कर लिया है..नीले होंठ किसके होते हैं...आपकी कोई अपनी च्वाइस नहीं है। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपके नीले होंठों ने आपकी सुंदरता पर पानी फेर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications