Cannes 2023: कान्स में सपना चौधरी ने किया डेब्यू, रेड कार्पेट पर दिखा हरियाणवी डांसर का ऐसा जलवा
Sapna Choudhary Cannes Film Festival: अपने धमाकेदार डांस से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी ने इस बार इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू से धूम मचा दी है।

Cannes Film Festival 2023: फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चल रहे दुनिया के फेमस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अब तक कई बॉलीवुड हसीनाओं ने अपना डेब्यू कर लिया है। इनमें पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर, सारा अली खान, उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता और मृणाल ठाकुर का नाम शामिल है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्चा शर्मा भी कान्स के रेड कार्पेड पर जल्द ही अपना डेब्यू करेंगी। इसी बीच हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी भी इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आई हैं। सपना चौधरी ने भी इस बार कान्स के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया है।
कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आईं सपना चौधरी
अपने धमाकेदार डांस से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी ने इस बार इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू से धूम मचा दी है। सपना चौधरी अपने दमदार फैशन स्टेटमेंट को साथ लेकर रेड कार्पेट पर वॉक करती दिखाई दीं। उनकी आंखों में उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। साथ ही उनकी खुशई भी साफ नजर आ रही थी।
सपना चौधरी ने बिखेरा अपना जलवा
सपना चौधरी के कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग सपना चौधरी की स्टाइल, उनकी अदा और उनकी स्माइल पर मर-मिट रहे हैं। सपना चौधरी इतने बड़े फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर चलने वाले कुछ क्षेत्रीय कलाकारों में से एक थीं। वह बहुती ही दमदार लग रही थीं और ये उनका नमस्ते था जिसने लोगों के दिल को छू लिया।
एयर फ्रांस के साथ सहयोग की बात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना चौधरी एयर फ्रांस के साथ सहयोग करने वाली पहली भारतीय हैं। फिटेड ड्रेस में कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए वह एलिगेंट और स्टनिंग लग रही थीं। सपना ने अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए कहा- कान्स सिर्फ एक सपना नहीं है, बल्कि किसी भी एक्टर के लिए जीवन भर का सपना है, और मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि आज मैं इस पर विजय प्राप्त कर सकी।
सपना ने कहा- मैं रेड कार्पेट पर चली मुझे गर्व है
सपना चौधरी ने आगे कहा- इसके अलावा अंग्रेजी या किसी भी अंतरराष्ट्रीय भाषा को न जानते हुए मैं कान्स में अपने देश और अपने राज्य हरियाणा के लिए खड़ी हुई हूं और मुझे इस पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा- एयर फ्रांस के लोग इतने उदार हैं, मुझे लगता है कि ये बदलाव और मानवता की दिशा में भी सबसे बड़ा कदम है।












Click it and Unblock the Notifications