Cannes 2023: कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोग बोले- क्यों अपना मजाक बनवाती हो

Cannes Film Festival: ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स के रेड कार्पेट पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं कि लोग अब उनकी जमकर चर्चा कर रहे हैं। कई लोगों को ऐश्वर्या राय बच्चन की ड्रेस और लुक दोनों पसंद नहीं आ रहे हैं।

aishwarya rai bachchan

Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में ऐश्वर्या राय बच्चन की एंट्री भी अब हो चुकी है। आपको बता दें कि इस फेस्टिवल में ये उनका 21वां साल है। इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वह कई बार अपना जलवा दिखा चुकी हैं। गत 18 मई को भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर वॉक किया था। वहीं ऐश्वर्या ने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया है। ऐश्वर्या राय बच्चन इस दिन एक खास तरह के गाउन में नजर आई थीं जिसमें एक बड़ा सा हुडी लगा हुआ था। ऐश्वर्या की इस ड्रेस को लेकर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

हुडी वाली गाउन पहनकर ऐश्वर्या राय ने किया वॉक
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन गत बुधवार को ही कान्स 2023 में शामिल होने के लिए पहुंच गई थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन इंडियाना जोन्स और द डायल ऑफ डेस्टिनी की स्क्रीनिंग के दौरान रेड कार्पेट पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं कि लोग अब उनकी जमकर चर्चा कर रहे हैं। कई लोगों को ऐश्वर्या राय बच्चन की ड्रेस और लुक दोनों पसंद नहीं आए हैं। ट्विटर पर ऐश्वर्या राय के इस लुक को लेकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स लुक
ऐश्वर्या राय बच्चन पहले दिन रेड कार्पेट पर ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आई थीं और उनकी जमकर तारीफ भी हुई थी। लेकिन अब दूसरे दिन के लुक ने उनका मजाक बना दिया है। दूसरे दिन के लुक में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक गाउन पहना था जिसमें सिर तक अटैच्ड एक हुडी है और लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

लोगों ने उड़ाया ऐश्वर्या की ड्रेस का मजाक
ऐश्वर्या रा बच्चन के इस हुडी वाले गाउन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इन्होंने किचन से उठाकर एल्युमिनियम फॉइल पहन लिया है क्या। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसा भंगार ड्रेस कभी देखा है क्या। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप हर बार अपना मजाक क्यों बनवाती हो। हालांकि ऐश्वर्या राय के फैन्स उन्हें क्वीन ऑफ कान्स बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+