तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार के घर पर चला बुलडोजर, परिवार ऐसे हुआ परेशान, जानें क्यों हुई ऐसी हालत

Tamil Actor Ajith Kumar House: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बाद अब साउथ फिल्मों के मेगास्टार अजीत कुमार के घर को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि तमिल एक्टर अजीत कुमार के घर की दीवार पर बुलडोजर चलने वाला है। आपको बता दें कि अजीत साउथ चेन्नई के इंजंबक्कम इलाके में रहते हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने घर का री-कंस्ट्रक्शन करवाया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि एक खास समस्या के चलते उनके घर की एक दीवार को तोड़ा जा सकता है। आइए जाते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

अजीत के घर की दीवार पर चल सकता है बुलडोजर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तमिल फिल्मों के फेमस एक्टर अजीत के घर के पास रोड के विस्तार और बारिश के पानी के निकास का काम चल रहा है। इसी वजह से एक्टर के घर की दीवार को भी तोड़ना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए है ताकि सड़क के काम में किसी प्रकार की बाधा न आए और बारिश में भरने वाले पानी का समाधान भी आसानी से हो सके।

Ajith Kumar

2017 में अजीत ने घर को करवाया था रिनोवेट
आपको बता दें कि ऐसा सिर्फ एक्टर अजीत के साथ ही नहीं हो रहा बल्कि इस पॉश इलाके के कई घरों की दीवार को बुलडोजर की मदद से ढहाया जा रहा है। इस कामकाज के चलते अजीत के घरवालों को काफी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार साल 2017 में ही अजीत ने अपना ये घर मॉर्डन अंदाज में फिर से रेनोवेट करवाया था। उस समय उनका परिवार कुछ समय के लिए किराए के घर में भी रहा था।

अजीत के घर में मौजूद है लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज के समय में अजीत के घर में हर तरह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और सुविधाएं मौजूद है। उनके इस लग्जीरियस घर में कई तरह के मॉर्डन उपकरण भी लगे हुए हैं जिनकी मदद से घर का काम करना काफी आसान है। आपको बता दें कि देश के एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर ने तमिल एक्टर अजीत के घर को डिजाइन किया था जिसकी एक दीवार पर बुलडोजर चलने वाला है।

आमिर खान भी चेन्नई में हो रहे हैं शिफ्ट
इसी बीच खबर थी कि घर के री-कंस्ट्रक्शन के चलते आमिर खान दो महीनों के लिए चेन्नई शिफ्ट होने वाले हैं। हालांकि आमिर खान के मुंबई छोड़ चेन्नई में रहने की खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। आपको बता दें एक्टर के लोकेशन में इस तरह के बदलाव का कारण उनकी मां जीनत हुसैन हैं। वह इस समय चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा रही हैं। ऐसे में आमिर खान अपना पूरा समय अपनी मां को देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+