ब्रिटनी स्पीयर्स की बहन जेमी लिन का खुलासा- '16 साल की उम्र में पैरेंट्स ने बनाया गर्भपात के लिए दबाव'

वाशिंगटन, 24 अक्टूबर। हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर जेमी लिन स्पीयर्स ने हाल ही में खुलासा किया कि वह 16 साल की उम्र में ही गर्भवती हो गई थीं। आपको बता दें कि जेमी लिन स्पीयर्स, ग्रैमी जीत चुकीं दुनियाभर में फेमस ब्रिटनी स्पीयर्स की बहन हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स कुछ महीने पहले ही अपने पिता से आजादी पाने के लिए 'कंजरवेटरशिप' के खिलाफ कोर्ट से अपील की थीं, वह केस जीत भी गई थीं।

ब्रिटनी स्पीयर्स की बहन का खुलासा

ब्रिटनी स्पीयर्स की बहन का खुलासा

अपने घरवालों से विवाद को लेकर ब्रिटनी स्पीयर्स अक्सर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन अब उनकी बहन जेमी लिन स्पीयर्स ने भी अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेमी लिन स्पीयर्स ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का खुलासा करते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने जबरन गर्भपात का दबाव बनाया था। जेमी के इस खुलासे ने उनके फैंस को भी चौंका दिया है। जेमी के मुताबिक वह 16 साल की उम्र में प्रेग्नेंट थीं।

जेमी लिन को ब्रिटनी के फैंस ने लिया आड़ेहाथ

जेमी लिन को ब्रिटनी के फैंस ने लिया आड़ेहाथ

जेमी लिन को बीते कुछ सप्ताह से बहन ब्रिटनी स्पीयर्स के फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिटनी को लगता है कि जेमी लिन अपनी बहन की स्थिति का फायदा उठाकर आगामी पुस्तक 'थिंग्स आई शुड हैव सेड' से पैसा कमा रही हैं। दरअसर, हाल ही में जेमी लिन अपनी किताब 'थिंग्स आई शुड हैव सेड' लिखी, जिसमें उन्होंने कई अनसुने खुलासे किए।

अपनी किताब में जेमी ने किए कई खुलासे

अपनी किताब में जेमी ने किए कई खुलासे

अपनी किताब में जेमी ने बताया कि उनकी परवरिश कैसे हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपनी किताब में जेमी ने उस घटना का जिक्र किया है, जब उनके माता-पिता ने जबरन गर्भपात के लिए दबाव डाला था। यह साल 2007 की घटना है। जेमी लिन ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके अभिभावक कमरे में आए और बोले, मेरी लाइफ में इस समय एक बच्चा होना काभी बुरा हो सकता है।

घरवालों ने गर्भपात के लिए बनाया दबाव

घरवालों ने गर्भपात के लिए बनाया दबाव

जेमी लिन ने कहा, 'वह मुझे समझाने की कोशिश कर रहे थे कि बच्चा पैदा करने का विचार काफी भयानक साबित हो सकता है, इसकी वजह से मेरा करियर खत्म हो जाएगा। मैं अभी बहुत छोटी हूं, मुझे नहीं पता कि मैं क्या कर रही हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि वह एक ऐसे डॉक्टर को जानते हैं, जो इस काम में मदद कर सकता है। उस समय हर कोई बस मेरी प्रेग्नेंसी से छुटकारा पाना चाहता था।'

बहन को भी बताने की नहीं थी इजाजत

बहन को भी बताने की नहीं थी इजाजत

जेमी ने कहा, हर कोई इस बात को लेकर स्पष्ट था कि गर्भपात ही सबसे अच्छा तरीका होगा। वर्तमान में दो बच्चों की मां जेमी ने खुलासा किया कि घर वालों ने उनका फोन छीन लिया था ताकि वह किसी और से बात ना कर सकें। वह इस बात को राज ही रखना चाहते थे। जेमी लिन ने दावा किया कि उन्हें अपनी बहन ब्रिटनी को भी प्रेग्नेंसी की बात बताने की अनुमति नहीं दी गई थी।

कब लॉन्च होगी किताब?

कब लॉन्च होगी किताब?

जेमी कहती हैं, 'उस दौरान मुझे ब्रिटनी की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत थी, लेकिन वह उस लायक नहीं थी कि मेरे मुश्किल समय में मेरा साथ दे सके...आज भी नहीं है। अपनी बहन को इस बात को ना बता पाने का दुख मुझे आज भी है।' जेमी आगे कहती हैं कि उनके और पिता के बीच अजन्मे बच्चे को लेकर काफी लड़ाई हुई थी। गर्भपात के लिए मना करने पर उन्हें घर में तीखे शब्दों का सामना करना पड़ता था। बता दें कि जेमी लिन की किताब 'थिंग्स आई शुड हैव सेड' 18 जनवरी, 2022 को दुनिया के सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: 'उनको सिर्फ कुंवारी चाहिए, जिसने कभी Kiss भी ना किया हो..' बॉलीवुड को लेकर बोलीं महिमा चौधरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+