Parineeti Chopra: ये हैं परिणीति चोपड़ा के 10 सीक्रेट्स जिनके बारे में कोई नहीं जानता, शादी से पहले जान लें
Parineeti Chopra Unknown Facts: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा थोड़ी देर बाद ही शादी करने वाले हैं। परिणीति और राघव उदयपुर के 'द लीला पैलेस होटल' में सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन बंध जाएंगे। परिणीति और राघव के फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इस शादी का इंतजार था। इस शादी में कपल्स के परिवार वाले, रिश्तेदार और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। आज शाम 6.30 बजे परिणीति की विदाई हो जाएगी और उसके बाद रात 8 बजे गाला डिनर का आयोजिन किया गया है।
ऐसे में इस समय परिणीति चोपड़ा और उनके होने वाले पति राघव चड्ढा सुर्खियों में छाए हुए हैं। हर कोई इन दोनों के बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया से लेकर गूगल के सर्च इंजन तक को खंगाल रहा है। आइए हम आपको परिणीति चोपड़ा के बारे में 10 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो हर कोई नहीं जानता होगा।

1. आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा को राष्ट्रपति से सम्मान मिल चुका है। परिणीति बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रही हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं में टॉप किया था, जिसके चलते तत्कालीन राष्ट्रपति ने परिणीति को सम्मानित किया था।
2. परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा बहुत अच्छी रही हैं। उन्होंने काफी ज्यादा पढ़ाई भी की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इकॉनमिक्स की पढ़ाई की है।
3. आपको बता दें कि एक्टिंग में करियर बनाने से पहले परिणीति चोपड़ा विदेश में एक बड़ी कंपनी में नौकरी करती थीं। उनको एक बार नौकरी से निकाल दिया गया था। खबर है कि एक्ट्रेस बनने से पहले परिणीति चोपड़ा बैंकिंग सेक्टर में जॉब करती थीं लेकिन कुछ समय बाद उनकी नौकरी चली गई थी जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला किया था।
4. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा जब बैंकिंग की नौकरी जाने के बाद साल 2009 में भारत लौटी थीं तो उन्हें बॉलीवुड के फेमस यशराज बैनर में काम करने का मौका मिला था।
5. खबर है कि यशराज बैनर के लिए काम करने के साथ-साथ परिणीत चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की पीए यानी पर्सनल एसिसटेंट भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई सालों तक रानी मुखर्जी के पीए का काम संभाला है।
6. आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ ट्रेंड शास्त्रीय संगीत गायिका भी हैं। वह अपनी आवाज का जादू लोगों पर चला चुकी हैं। परिणीति ने दो फिल्मों में गाना भी गाया है।
7. परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक ही समय में दो कॉम्पिटीटर ब्रैंड्स को एकसाथ प्रमोट किया है जो कि काबिले तारीफ है।
8. परिणीति चोपड़ा रॉयल लाइफस्टाइल जीना पंसद करती हैं और हर साल करोड़ों रुपए की कमाई कर लेती हैं लेकिन वह एक गंदी आदत की शिकार भी हैं। दरअसल परिणीति को अपनी उंगलियों के नाखूनों के आसपास की स्किन को दांतों से काटने की बुरी आदत है। परिणीति ने खुद बताया था कि जब वह किसी टेंशन में होती हैं तो दांतों से नाखून के आसपास की स्किन को चबाती हैं।
9. रील लाइफ में परिणीति चोपड़ा को एक्शन करना बहुत पसंद है लेकिन रियल लाइफ में वह मारपीट बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। उनका कहना है कि वह हाथापाई से बहुत दूर रहती हैं। यहां तक कि उन्हें लोगों से झगड़ा करना भी बिल्कुल पंसद नहीं है।
10. परिणीति चोपड़ा को एक चीज से काफी ज्यादा डर लगता है। दरअसल, हवाई सफर के दौरान परिणीति को काफी डर लगता है। परिमीति ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उन्हें हवाई सफर करना बिल्कुस पसंद नहीं है। जब फ्लाइड लैंड होती है तो वह काफी ज्यादा डर जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications