किम कार्दशियन जैसी दिखने के लिए मॉडल ने 12 साल में कराई 40 सर्जरी, लाखों खर्च के बाद अब हुआ बुरा हाल
वॉशिंगटन, 12 जुलाई। फैशन जगत से जुड़ी हस्तियां खुद को जवान, स्लिम-ट्रिम और सुंदर बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरह के नुस्खे अपनाते हैं। ये लोग जिम में पसीना बहाते हैं, खान-पान पर खासा ध्यान रखते हैं। लेकिन कई हस्तियां ऐसी भी हैं जो खुद को आकर्षक दिखाने की चाहत में सारी हदें पार कर जाती हैं और अलग-अलग तरह की प्लास्टिक सर्जरी, बटॉक करा डालते हैं। लेकिन कभी-कभी यह प्रयोग काफी भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक प्रयोग वर्साचे की मॉडल जेनिफर पैंपलोना को भारी पड़ा है।

सर्जरी पर खर्च कर डाले 48 लाख रुपए
वर्साचे की मॉडल जेनिफर पैंपलोना ने अपने को आकर्षक दिखाने के लिए खुद पर 600 अमेरिकी डॉलर खर्च किए जोकि भारतीय रुपए में तकरीबन 48 लाख रुपए है। वह खुद को मॉडल किम कादर्शियां की तरह देखना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने अच्छे-खासे पैसे भी खर्च किए। लेकिन उनकी यह सर्जरी काफी महंगी साबित हुई। दरअसल इन तमाम सर्जरी के बाद पैंपलोना के शरीर में कमजोरी आने लगी और इन्हें दर्द रहने लगा, जिसके बाद वह काफी दर्द में जीने को मजबूर थी। लिहाजा वह पहले की तरह सामान्य हालत में लौटना चाहती थीं, ऐसे में सामान्य हालात में लौटने के लिए मॉडल को अब 120 हजार अमेरिकी डॉलर खर्च करने पड़े हैं।

12 साल में 40 सर्जरी
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 29 साल की इस मॉडल ने पिछले 12 साल में 40 कॉस्मेटिक सर्जरी कराई ताकि वह खुद को आकर्षक बना सकें और अपना शरीर मॉडल कर तरह बना सकें। लेकिन बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनका यह सपना उनके लिए महंगा साबित हुआ। मॉडल ने कहा कि लोग मुझे किम कार्दशियन बुलाते थे, लेकिन अब यह मुझे यह अच्छा नहीं लगता। मैंने पढ़ाई की, काम किया और मैंने बिजनेस भी किया, मैंने यह सबकुछ किया, काफी कुछ जिंदगी में हासिल भी किया, लेकिन मेरी पहचान सिर्फ इसलिए थी कि मैं किम कार्दशियन की तरह दिखती थी।

17 साल की उम्र में कराई पहली सर्जरी
पैंपलोना बताती हैं कि जब वह 17 साल की थीं तो पहली बार उन्होंने सर्जरी कराई थी। उस वक्त किम कार्दशियन को सफलता मिलना शुरू हुई थी। अपनी पहली सर्जरी के बाद पैंपलोना को इसकी लत लग गई कि वह खुद को एकदम तरोताजा और खूबसूरत दिखाएं। उन्होंने तीन राइनोप्लास्टीजी और 8 बटॉक कराए, जिसमे उन्होंने अपने नितंबों को इंप्लांट कराया और उसमे चर्बी को बढ़वाया ताकि वह अपनी नितंबों को किम कार्दशियन की तरह बना सके।

चर्चा में आईं, एक मिलियन फॉलोवर हुए
धीरे-धीरे पैंपलोना चर्चा में आने लगीं, वह किम कार्दशियन की तरह दिखने भी लगीं, यहां तक कि उन्हें कई बड़ी इंटरनेशनल मैग्जीन में भी जगह मिलने लगी। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से अधिक फॉलोवर हो गए, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी। पैंपलोना बताती हैं कि मैंने महसूस किया कि मैं सर्जरी की आदि हो गई हूं, मैं खुश नहीं थी। मैं अपने चेहरे पर फिलर लगाती थी। यह सब नशा था, जिसके बाद मैं सर्जरी, पैसा, प्रसिद्धि के चक्कर में बुरी तरह से फंस गई।

निराशा से घिर गईं
पैंपलोना ने बताया कि हालात बिगड़ने लगे और मैंने हर चीज पर अपना नियंत्रण खो दिया, मैं बहुत मुश्किल समय से गुजरी। मैं काफी समय तक निराश थी। मुझे इस बात का जब एहसास हुआ कि मेरे शरीर में कमजोरी आ रही तो मैं एक बार फिर से सामान्य शरीर में लौटना चाहती थी। इसके लिए वह इस्तानबुल में एक फिजिशियन से मिलीं और उसने दावा किया कि वह इसमे उनकी मदद कर सकता है। मैंने कंप्यूटर में देखा कि मैं वापस से कैसी दिखूंगी, तस्वीरों को देखकर लगा कि यह मेरा फिर से जन्म होगा।

सामान्य शरीर में लौटने के लिए कराए कई ऑपरेशन
सामान्य शरीर में लौटने के लिए पैंपलोना ने चेहरे और गले की सर्जरी कराई, चेहरे के फैट को हटवाया, कैट आई सर्जरी कराई, लिप लिफ्ट और नोज जॉब सबकुछ एक साथ कराया। मैं ऑपरेशन रूम में एक अलग शरीर के साथ गई, लेकिन जब मैं बाहर आई तो बिल्कुल अलग थी। मेरे गाल से खून निकलता था, तीन दिन तक गाल से खून आता रहा। मुझे लगा कि मैं मर रही हूं, मैं खुद के बारे में सोच रही थी, मैंने खुद को ठीक करने के लिए यह क्या करा लिया। लेकिन राहत बात यह है कि अब घाव ठीक हो रहे हैं, लेकिन अभी भी चेहरे पर घाव के निशान हैं, सूजन है।

अब डॉक्युमेंट्री पर कर रही हैं काम
पैंपलोना कहती हैं कि सबसे अच्छी बात यह है कि अब मुझे फिर से खुद से लड़ना नहीं होगा, मैं अब वो हूं जो मैं होना चाहती थी, अब मैं सच में जीवन का मतलब समझती हूं। इंस्टाग्राम पर ऐसे लोग हैं जो सर्जरी से खुद को अच्छा दिखाते हैं, लेकिन जीवन परफेक्ट नहीं है, सर्जरी का आदि होना अच्छी बात नहीं है। अब मैं एक डॉक्युमेंट्री अडिक्शन पर काम कर ही हूं जो सर्जरी के नुकसान को बताता है।












Click it and Unblock the Notifications