Brahmastra: क्या शाहरुख का रोल होगा स्पिन ऑफ? जानिए क्या बोले अयान?
मुंबई, 14 सितंबर। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने लंबे वक्त से एक हिट को तरस रहे बॉक्सऑफिस के सूखे को समाप्त कर दिया है। फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है, हालांकि फिल्म की कमाई को लेकर कुछ लोगों में मतभेद है तो कुछ लोगों ने फिल्म की टीम पर फेक आंकड़ें दर्शाने का भी आरोप लगाया है लेकिन इन सारी बातों से परे जाकर देखें तो इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म ने लोगों पर असर किया है खासकर के फिल्म में कैमियो रोल प्ले करने वाले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ने, जिनकी दर्शक दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

18 साल पहले निभाया था मोहन भार्गव का रोल
लेकिन उससे भी खास बात ये है कि फिल्म में शाहरुख ने वो ही करेक्टर प्ले किया है, जो कि उन्होंने 18 साल पहले 'फिल्म' स्वदेश में प्ले किया था यानी कि साइंटिस्ट मोहन भार्गव का, जिसके पास वानर अस्त्र की शक्ति है। फिल्म की कहानी शाहरुख के कैमियो से ही शुरू होती है और उन्होंने मात्र 10-15 मिनट में ही पूरी तरह से साबित कर दिया कि आखिर यूं ही उन्हें किंग खान नहीं कहा जाता है। शाहरुख के इस रोल के बाद उनके करेक्टर को स्पिन-ऑफ करने की बात की जा रही है।

'कैरेक्टर मोहन भार्गव का स्पिन ऑफ होगा'
उनके रोल को बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन पिटिशन भी शुरू किया गया है लेकिन सोशल मीडिया की इस गुहार पर अब फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने भी बड़ा बयान दे दिया है, जिसे सुनकर शाहरुख के दर्शक बहुत ज्यादा खुश हो जाएंगे। दरअसल इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अयान ने कहा कि 'कैरेक्टर मोहन भार्गव का स्पिन ऑफ होगा।'

हमने साल 2019 में ही सोच लिया था...
उन्होंने आगे जो कहा वो और मजेदार था, दरअसल अयान ने कहा कि 'ये बात तो शाहरुख के फैंस अब कह रहे हैं लेकिन जब हम साल 2019 में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी हम कह रहे थे कि हमें इस करेक्टर को यहां नहीं रोकना है, हमें इसे आगे लेकर आना होगा। अब जब फैंस डिमांड कर रहे हैं तो हमें इसे लेकर आगे आना ही होगा और हमने इस बारे में प्लानिंग भी शुरू कर दी है। '

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 'से स्पेशल कनेक्शन
वैसे आपको बता दें कि जैसे शाहरुख के स्वदेश करेक्टर का फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 'से स्पेशल कनेक्शन है, वैसे आपको बता दें कि अयान मुखर्जी का भी इस किरदार और फिल्म स्वदेश से खास रिश्ता है, दरअसल अयान फिल्म स्वदेश में स्क्रीनप्ले राइटर थे इसलिए जाहिर है कि ये किरदार उनके दिल के भी काफी करीब है।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज हुई है
फिलहाल अयान की बात सुनकर शाहरुख के फैंस बहुत ज्यादा खुश हो गए होंगे। मालूम हो कि शाहरुख साल 2018 के बाद से फिल्मी पर्दे से दूर हैं इसलिए उनके चाहने वाले उन्हें जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।

करीब 138.08 करोड़ की कमाई
मालूम हो कि रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज हुई है और रिलीज के चार दिन के अंदर ही इसने करीब 138.08 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन का भी अहम रोल है।












Click it and Unblock the Notifications