नेशनल सिनेमा डे पर 'ब्रह्मास्त्र' की हुई शानदार कमाई, 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई ने सिनेमा डे के मौके पर तगड़ी कमाई की। इसके पहले भी ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन में बढ़िया उछाल आया था।

मुंबई, 24 सितंबर: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' वाकई में बॉलीवुड के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हुई है। जिस कदर इंडस्ट्री में बायकॉट ट्रेंड जोरों पर था, फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई की। ये सिलसिला अब भी जारी है। हाल ही में नेशनल सिनेमा डे के मौके पर फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई ने सिनेमा डे के मौके पर तगड़ी कमाई की। इसके पहले भी 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन में बढ़िया उछाल आया था।

Ranbir Kapoor

सिनेमा डे के मौके पर सभी टिकट 75 रुपये में बिके। इसी दौरान दर्शकों की संख्या में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को भी 'ब्रह्मास्त्र' के सभी भाषाओं में 15 लाख टिकट बिके।

हालांकि, इस बीच 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में कमी होने की संभावना भी है। क्योंकि मूवी की टिकट्स के प्राइस में वापस बढ़ोतरी हो जाएगी। फिल्म ने दुनियाभर में 380 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब ये 400 करोड़ रुपये की कमाई क्रॉस करने जा रही है।

फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मोनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अहम भूमिका में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच सिनेमा डे के मौके पर भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+